Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब और क्या देखने को मिल जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। आए दिन जानवरों से जुड़े ऐसे-ऐसे मजेदार और हैरान करने वाले वीडियो सामने आते हैं, जो आते ही इंटरनेट पर छा जाते हैं। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कुछ नजारों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और अपनी हंसी भी नहीं रोक पा रहे हैं। इस वीडियो में एक गुस्सैल बकरा (Goat Video) बीच सड़क पर ऐसा तांडव मचाता है कि देखने वाले दंग रह जाते हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तंग गली में जहां आम दिनों की तरह आवाजाही चल रही है। तभी अचानक एक ताकतवर भूरा बकरा वहां पहुंचता है और उसका तेवर पूरी तरह आक्रामक नजर आता है। रास्ते में खड़े एक बुजुर्ग व्यक्ति को यह बकरा निशाना बनाता है और सीधे उनपर हमला बोल देता है। टक्कर इतनी जोरदार होती है कि बुजुर्ग व्यक्ति संभल नहीं पाते और धड़ाम से जमीन पर गिर जाते हैं। बुजुर्ग को गिराने के बाद भी बकरे का गुस्सा शांत नहीं होता। वह आगे बढ़ता है और वहां से गुजर रहे गैस सिलेंडर लदे एक लाल ऑटो तथा अन्य वाहनों व लोगों को भी डराने की कोशिश करता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे लोग अपनी जान बचाते और बकरे से बचते नजर आ रहे हैं। देखें वीडियो...
बकरे का तांडव
वीडियो देखकर आप भी जरूर हैरान हो रहे होंगे। इतना ही नहीं कई लोगों की हंसी भी छूट रही होगी। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को junaidkhann.n नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को कई लाख लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, तीन लाख 42 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं मजे लेते हुए यूजर्स वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
