देश

पुणे में 11 दिन बाद खत्म हुआ MPSC छात्रों का आंदोलन, अध्यक्ष विवेक भीमनवार को छुट्टी पर भेजा गया

विद्यार्थियों और उनके प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले ने महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) के वर्तमान अध्यक्ष विवेक भीमनवार (Vivek Bhimanwar)के छुट्टी पर भेजे जाने के फैसले की जानकारी दी।

Image

MPSC छात्रों का आंदोलन खत्म

Photo : PTI

MPSC Students Protest Ends: पुणे में पिछले 11 दिनों से जारी MPSC छात्रों का आंदोलन आखिरकार खत्म हो गया। देर रात महाराष्ट्र सरकार के मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले ने आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों और उनके समर्थन में पहुंचे विधायक रोहित पवार से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस विधायक विश्वजीत कदम भी मौजूद थे। विद्यार्थियों और उनके प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले ने महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) के वर्तमान अध्यक्ष विवेक भीमनवार (Vivek Bhimanwar)के छुट्टी पर भेजे जाने के फैसले की जानकारी दी।

विवेक भीमनवार को छुट्टी पर भेजा गया

हालांकि, महाराष्ट्र सरकार ने विवेक भीमनवार को पद से नहीं हटाया है, लेकिन उन्हें छुट्टी पर भेजने का फैसला किया गया है। सरकार के इस फैसले के बाद आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों ने तालियां बजाकर इसका स्वागत किया और आंदोलन वापस लेने की घोषणा की। अब आने वाले दिनों में विवेक भीमनवार के खिलाफ जांच की जाएगी। जांच के निष्कर्षों के आधार पर सरकार आगे का फैसला लेगी।

जनवरी 2026 में की गई थी नियुक्ति

विवेक भीमनवार वर्ष 2009 बैच के महाराष्ट्र कैडर के एक भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं। वह महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) के वर्तमान अध्यक्ष हैं, जिनकी नियुक्ति जनवरी 2026 में की गई थी और उन्होंने फरवरी 2026 में इस पद की शपथ ली थी। हाल ही में MPSC भर्ती परीक्षाओं में हुए कथित पेपर लीक (जैसे ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा) और अनियमितताओं को लेकर वह काफी चर्चा में रहे हैं। पुणे और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में प्रतियोगी परीक्षा के छात्रों ने उनके इस्तीफे की मांग को लेकर करीब 11 दिनों तक कड़ा आंदोलन किया। इसके बाद, राज्य सरकार द्वारा मामले की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित की गई, जिसके बाद विवेक भीमनवार ने जांच पूरी होने तक छुट्टी पर जाने का फैसला किया है।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

पुणे में 11 दिन बाद खत्म हुआ MPSC छात्रों का आंदोलन, अध्यक्ष विवेक भीमनवार को छुट्टी पर भेजा गया

पुणे में 11 दिन बाद खत्म हुआ MPSC छात्रों का आंदोलन, अध्यक्ष विवेक भीमनवार को छुट्टी पर भेजा गया

आज की ताजा खबर, 12 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: दिल्ली में सियासी घमासान के बीच बारिश का अलर्ट...चुनाव आयोग के खिलाफ 'SC मार्च' से पहले राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशन बंद, CJI ने राहुल गांधी से मिलने से किया इंकार

शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: CM योगी ने दीं शुभकामनाएं, 'मां ब्रह्मचारिणी' की पूजा के साथ बेटियों की सुरक्षा का लिया संकल्प

शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: CM योगी ने दीं शुभकामनाएं, 'मां ब्रह्मचारिणी' की पूजा के साथ बेटियों की सुरक्षा का लिया संकल्प

माकपा सांसद जॉन ब्रिटास का दिल्ली पुलिस पर सनसनीखेज आरोप, कहा- पुलिस वाहन में पीटा गया; राष्ट्रपति और CJI से हस्तक्षेप की मांग

माकपा सांसद जॉन ब्रिटास का दिल्ली पुलिस पर सनसनीखेज आरोप, कहा- पुलिस वाहन में पीटा गया; राष्ट्रपति और CJI से हस्तक्षेप की मांग

अभिजीत दीपके पहुंचे अपने गांव, अंतिम संस्कार स्थल पर दादी को दी श्रद्धांजलि, अस्थियां देखकर रो पडे़

अभिजीत दीपके पहुंचे अपने गांव, अंतिम संस्कार स्थल पर दादी को दी श्रद्धांजलि, अस्थियां देखकर रो पडे़