देश

CJI सूर्यकांत Exclusive: राहुल गांधी की मांग पर दो टूक, सांसद जॉन ब्रिटास की चिट्ठी पर बोले- सबको याचिका दाखिल करने का अधिकार

CJI सूर्यकांत ने टाइम्स नाउ नवभारत से Exclusive बात करते हुए राहुल गांधी और खरगे के साथ मीटिंग पर उन्होंने सीधा कहा कि वो विपक्ष से नहीं मिल रहा है, मना कर दिया है।

Image

टाइम्स नाउ नवभारत पर सीजेआई सूर्याकांत एक्सक्लूसिव

CJI सूर्यकांत Exclusive: भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने Times Now नवभारत से बात करते हुए दो टूक में कहा कि उन्होंने विपक्ष से मिलने की मांग को ठुकरा दिया है। वहीं सांसद जॉन ब्रियास की चिट्ठी पर सीजेआई ने कहा कि हर किसी को याचिका दाखिल करने का अधिकार है, वो भी कर सकते हैं।

क्या थी राहुल की मांग?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उन्होंने और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ’वोट चोरी’ के मुद्दे पर प्रधान न्यायाधीश से दखल का आग्रह करने के लिए सोमवार को शाम चार से पांच बजे के बीच उनसे मुलाकात का समय तय किया है। खरगे ने प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत से मुलाकात के बारे में कहा, ’’हमने शाम चार से पांच बजे के बीच का समय मांगा है। हम उन्हें अपनी बात भी बताएंगे, क्योंकि हम मांग नहीं कर सकते। हम उनसे हाथ जोड़कर केवल अनुरोध ही कर सकते हैं।’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने और राहुल गांधी ने प्रधान न्यायाधीश को पत्र भी लिखे हैं।

CJI ने क्या दिया जवाब?

सीजेआई ने Times Now नवभारत एक्सक्लूसिव बात करते हुए कहा, " मैंने कोई समय नहीं दिया है। मैंने अनुरोध को अस्वीकार करते हुए उसके कारणों के साथ एक सूचना भेजी है। उन्हें कारण बता दिया है।

वहां सांसद जॉन ब्रिटास की चिट्ठी पर सीजेआई ने कहा कि हर नागरिक याचिका दायर कर सकता है, और कानून के अनुसार उस पर विचार करना हमारा कर्तव्य है।

क्या है सांसद जॉन ब्रिटास का मामला?

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राज्यसभा सदस्य जॉन ब्रिटास ने रविवार को आरोप लगाया कि जब वह जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेंद्र कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे, तो दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ के कर्मियों ने उनके साथ बदसलूकी की। दिल्ली में ब्रिटास ने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कर्मियों ने उनके साथ बदसलूकी की, जबकि उन्होंने उन्हें (सुरक्षाकर्मियों को) बताया था कि वह सांसद हैं।

सीआरपीएफ के कर्मी माकपा सांसद को वहां खड़ी पुलिस बस तक जबरन ले गए और उन्हें बस की एक सीट पर धकेल दिया, जबकि वे लगातार उनसे कह रहे थे कि उन्हें न छुएं और वह सांसद हैं। बाद में, पुलिस बस से उतारे जाने के बाद फुटपाथ पर बैठे ब्रिटास ने पत्रकारों को बताया कि उन्हें और एक अन्य व्यक्ति को जबरदस्ती बस की सीट पर धकेला और बैठाया गया, जिससे उनका दम घुटने लगा। इस आपबीती के बाद सांस लेने में हो रही तकलीफ के बीच, माकपा नेता ने बताया कि पुलिस नियंत्रण कक्ष से एक उपायुक्त (डीसीपी) ने पूरी घटना देखी और बस में मौजूद पुलिस अधिकारियों को फोन करके उन्हें जाने देने को कहा, क्योंकि वह एक सांसद हैं।

इसी मामले पर ज्यसभा सदस्य जॉन ब्रिटास ने सीजेआई सूर्यकांत को चिट्ठी लिखी है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

CJI सूर्यकांत Exclusive: राहुल गांधी की मांग पर दो टूक, सांसद जॉन ब्रिटास की चिट्ठी पर बोले- सबको याचिका दाखिल करने का अधिकार

CJI सूर्यकांत Exclusive: राहुल गांधी की मांग पर दो टूक, सांसद जॉन ब्रिटास की चिट्ठी पर बोले- सबको याचिका दाखिल करने का अधिकार

DSGMC की शिकायत पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, आप नेताओं और समर्थकों के खिलाफ नई FIR दर्ज; गुरुद्वारे में जबरन घुसने का आरोप

DSGMC की शिकायत पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, आप नेताओं और समर्थकों के खिलाफ नई FIR दर्ज; गुरुद्वारे में जबरन घुसने का आरोप

पुणे में 11 दिन बाद खत्म हुआ MPSC छात्रों का आंदोलन, अध्यक्ष विवेक भीमनवार को छुट्टी पर भेजा गया

पुणे में 11 दिन बाद खत्म हुआ MPSC छात्रों का आंदोलन, अध्यक्ष विवेक भीमनवार को छुट्टी पर भेजा गया

आज की ताजा खबर, 12 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: दिल्ली में सियासी घमासान के बीच बारिश का अलर्ट...चुनाव आयोग के खिलाफ 'SC मार्च' से पहले राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशन बंद, CJI ने राहुल गांधी से मिलने से किया इंकार

शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: CM योगी ने दीं शुभकामनाएं, 'मां ब्रह्मचारिणी' की पूजा के साथ बेटियों की सुरक्षा का लिया संकल्प

शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: CM योगी ने दीं शुभकामनाएं, 'मां ब्रह्मचारिणी' की पूजा के साथ बेटियों की सुरक्षा का लिया संकल्प