वायरल न्यूज़

जुगाड या मौत से खिलवाड़! एक ही बाइक पर बैठ गए इतने लोग गिनते-गिनते चकरा जाएगा दिमाग, वीडियो वायरल

Viral Video: एक बाइक पर क्षमता से कहीं अधिक लोग एक-दूसरे के ऊपर लटककर और बैठकर सफर करने का खतरनाक और हैरान कर देने वाला स्टंट कर रहे हैं। इस नजारे को देखकर लोग काफी हैरान हैं और कई तरह के सवाल भी उठा रहे हैं।

Image

बाइक पर अतरंगी जुगाड़ (तस्वीर साभार- @ashik_vloger01)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एक से एक अजीबोगरीब और हैरान करने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर कभी हंसी आती है तो कभी सिर चकरा जाता है। कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच भी नहीं सकते। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर एक छोटी सी बाइक (Bike Ride Video) पर इतने सारे लोग कैसे समा सकते हैं। जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक मोटरसाइकिल पर क्षमता से कई गुना ज्यादा लोग सवार हैं। एक तरफ जहां बाइक पर आगे और पीछे बैठने की सीमित जगह होती है, वहीं इस वीडियो में युवाओं ने हद पार कर दी है। एक के पीछे एक और एक के ऊपर एक बैठकर इन लोगों ने बाइक को किसी लोकल बस या सवारी गाड़ी में बदल डाला है। आजकल लोग लाइक्स, व्यूज और शेयर पाने के लिए कुछ भी अनोखा करने को तैयार रहते हैं। इस वीडियो को लोग काफी शेयर कर रहे हैं क्योंकि इसका दृश्य पहली नजर में ही किसी का भी ध्यान खींच लेता है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे ये लोग बैलेंस बनाते हुए नजर आ रहे हैं, हालांकि यह किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा है। देखें वीडियो...

    जुगाड़ या खिलवाड़

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि ये तो सच में मौत से खिलवाड़ है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को ashik_vloger01 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को हजारों लोगों ने पसंद किए हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ लोग इसे युवाओं का टैलेंट मान रहे हैं, तो वहीं समझदार लोग इसे सरासर बेवकूफी और ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाना बता रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article