RRB NTPC 2026 Exam Schedule: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (NTPC) के अंतर्गत ग्रेजुएट स्तर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली कंप्यूटर आधिकारित परीक्षा का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर टेंटेविट डेट्स का नोटिस चेक कर सकते हैं। बता दें कि परीक्षा की तिथि नजदीक आने के कारण रेलवे ने यह अग्रिम सूचना जारी की है ताकि लाखों उम्मीदवार अपनी तैयारी को सही दिशा दे सकें और बिना किसी परेशानी के परीक्षा की रूपरेखा तैयार कर सकें।
क्या है परीक्षा की संभावित तिथि
जारी नोटिस के अनुसार, आरआरबी द्वारा ग्रेजुएट लेवल पर एनटीपीसी भर्ती परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2026 के चौथे सप्ताह से शुरू किया जाना तय किया गया है। परीक्षा की तिथियों की सटीक जानकारी बोर्ड द्वारा जल्द ही जारी की जाएगी। फिलहाल के लिए संभावित तिथियों की जानाकरी इसलिए साझा की गई है, ताकि उम्मीदवार परीक्षा की तैयारी तेज कर लें।
