वायरल न्यूज़

15 हजार सीमेंट की बोरियों से उभरा मां दुर्गा का भव्य स्वरूप, Video देख हैरान रह गए लोग

15 हजार सीमेंट की बोरियां और 750 टन सीमेंट से मां दुर्गा की विशाल कलाकृति तैयार की गई। 70×70 फीट की इस अनोखी रचना को बनाने में 12,600 घंटे लगे।

Image

15 हजार सीमेंट की बोरियों से बनाई गई मां दुर्गा की विशाल तस्वीर (X/@IANS)

नवरात्रि और दुर्गा पूजा के दौरान मां दुर्गा के प्रति लोगों की आस्था अलग-अलग रूपों में देखने को मिलती है। कहीं भव्य पंडाल सजाए जाते हैं, तो कहीं खास तरीके से मां की पूजा की जाती है लेकिन मध्य प्रदेश से सामने आया एक वीडियो इन दिनों अपने अनोखे अंदाज की वजह से लोगों का ध्यान खींच रहा है। यहां सीमेंट की हजारों बोरियों की मदद से मां दुर्गा को एक खास अंदाज में दिखाया गया। जहां मां दुर्गा की विशाल कलाकृति को देख लोग इसकी भव्यता और इसे तैयार करने में लगी मेहनत की खूब तारीफ कर रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

15 हजार सीमेंट की बोरियों से बनी मां दुर्गा की आकृति

इस वीडियो (Video) को सोशल मीडिया (Social Media) पर तमाम प्लेटफॉर्म्स से शेयर किया जा रहा है। हमने इस वीडियो को न्यूज एजेंसी IANS के ऑफिशियल एक्स अकाउंट से लिया है। जिसमें बताया गया है कि यह अनोखा नजारा मध्य प्रदेश के कैमोर स्थित एक सीमेंट प्लांट का है। जहां मां दुर्गा को समर्पित एक विशाल कलाकृति तैयार की गई है। इसे बनाने के लिए सीमेंट की 15,000 बोरियों का इस्तेमाल किया गया। इन बोरियों में कुल 750 टन सीमेंट था। इन्हें एक खास तरीके से सजाकर 70 फीट × 70 फीट के बड़े से क्षेत्र में बनाया गया है। यानी करीब 4,900 वर्ग फीट के क्षेत्र में मां दुर्गा को समर्पित यह कलाकृति बनाई गई है।

इसे तैयार करने में लगे 12,600 घंटे

इस विशाल कलाकृति को तैयार करना कोई आसान काम नहीं था। इसके पीछे बड़ी टीम की मेहनत लगी। जानकारी के मुताबिक, इसे बनाने में कुल 12,600 घंटे लगे। इतनी बड़ी संख्या में सीमेंट की बोरियों को एक तय आकार और डिजाइन में लगाना अपने आप में काफी चैलेंजिंग काम है। इस विशाल कलाकृति को देख सोशल मीडिया यूजर्स दंग हैं और इस कला की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article