वायरल न्यूज़

Video: मां दुर्गा की भक्ति में डूबे बाइकर्स, 71 बाइक्स से बनाया ऐसा पोट्रेट कि देखते रह गए लोग

बाइकर्स ने समुद्र किनारे 71 प्रीमियम बाइकों से मां दुर्गा का विशाल चित्र बनाया। त्योहार से पहले उनकी अनोखी भक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है।

Image

बाइक से बनी मां दुर्गा की तस्वीर (X/@PTI)

गुजरात के सूरत में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यहां बाइक चलाने के शौकीन लोगों ने मां दुर्गा के प्रति भक्ति का एक अनोखा नजारा पेश किया। इन बाइकर्स ने समुद्र किनारे स्थित दाभारी बीच पर एक-दो नहीं, बल्कि 71 प्रीमियम बाइक्स खड़ी कर मां दुर्गा का विशाल चित्र तैयार कर दिया। फिलहाल, इस अनोखे नजारे का वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हमने इस वीडियो को न्यूज एजेंसी PTI के ऑफिशियल एक्स अकाउंट से लिया है।

जब बाइक बनी भक्ति का जरिया

आमतौर पर बाइकर्स को सड़कों पर तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए, लंबे सफर पर जाते हुए या फिर बाइक राइडिंग के दौरान स्टंट करते हुए देखा जाता है लेकिन सूरत के इन बाइकर्स ने अपनी बाइकों का इस्तेमाल पूरी दुनिया को अपनी भक्ति दिखाने के लिए किया। दरअसल, उन्होंने अपनी बाइकों को कुछ इस तरह से सजाया कि उसे दूर से देखने पर मां दुर्गा की एक विशाल तस्वीर दिखाई देने लगी। मां की इस छवि को ड्रोन कैमरे से दिखाया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

71 प्रीमियम बाइकों से तैयार की मां दुर्गा की छवि

इस खास पहल को सूरत बाइकिंग कम्युनिटी ने अंजाम दिया। कम्युनिटी के सदस्यों ने अपनी 71 प्रीमियम बाइकों को एक खास पैटर्न में खड़ा किया। इन बाइकों को इस तरह व्यवस्थित किया गया कि उनसे मां दुर्गा का चित्र बन सके। यह काम सुनने में जितना आसान लगता है, असल में उतना ही दिलचस्प है। इतनी सारी बाइकों को एक साथ सही जगह पर खड़ा करना और उनसे किसी बड़ी तस्वीर का आकार तैयार करना काफी मेहनत और शानदार प्लानिंग का काम है। इस आयोजन ने दिखाया कि अगर लोग मिलकर किसी काम को करने की ठान लें, तो कुछ भी अनोखा बनाया जा सकता है।

दाभारी बीच पर दिखा भक्ति और जुनून का संगम

गुजरात (Gujarat) का दाभारी बीच इस अनोखी भक्ति का गवाह बना। जहां समुद्र किनारे खड़ी 71 प्रीमियम बाइकों से तैयार मां दुर्गा की छवि ने लोगों का दिल मोह लिया। इस पहल का मकसद त्योहार से पहले मां दुर्गा के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति जाहिर करना था। बाइकर्स ने अपने इस अनोखे अंदाज से दिखाया कि भक्ति व्यक्त करने के कई तरीके हो सकते हैं। कोई फूल चढ़ाकर मां को याद करता है, कोई पूजा-पाठ करता है, तो कोई अपनी कला और हुनर के जरिए श्रद्धा जाहिर करता है। सूरत बाइकिंग कम्युनिटी ने भी कुछ ऐसा ही किया। उन्होंने बाइकिंग के अपने जुनून को मां दुर्गा के प्रति आस्था से जोड़ दिया।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article