वायरल न्यूज़

हाथी के दांत पर बैठी नन्ही चिड़िया, धुंध से भरे जंगल की तस्वीर ने जीता Social Media यूजर्स का दिल

सोशल मीडिया पर एक वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर की मनमोहक तस्वीर लोगों को खूब भा रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक छोटी सी नन्ही सी चिड़िया एक विशालकाय हाथी के दांत पर बैठी नजर आ रही है।

Image

हाथी के दांत पर बैठी चिड़िया (X/@Rainmaker1973)

कभी-कभी प्रकृति की एक छोटी-सी तस्वीर भी दिल जीत लेती है। जंगल में रहने वाले बड़े-बड़े जानवरों को देखकर अक्सर मन में डर पैदा होता है, लेकिन जब उन्हीं के साथ कोई नन्हा-सा पक्षी नजर आता है, तो प्रकृति का एक बिल्कुल अलग और खूबसूरत रूप सामने आता है। ऐसी ही एक मनमोहक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर छाई हुई है। जिसमें एक विशाल हाथी के दांत पर एक छोटी-सी चिड़िया बैठी दिखाई दे रही है। इस तस्वीर को सोशल साइट एक्स पर @Rainmaker1973 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है।

मशहूर वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर ने कैमरे में कैद किया यह नजारा

इस पोस्ट के कैप्शन में बताया गया है कि इस खूबसूरत पल को मशहूर फोटोग्राफर शाज जंग (Shaaz Jung) ने अपने कैमरे में कैद किया था। तस्वीर में चारों तरफ धुंध से ढका जंगल नजर आ रहा है। इसी शांत माहौल के बीच हाथी खड़ा है और उसके दांत पर एक नन्ही सी चिड़िया बैठी हुई दिख रही है। हाथी और चिड़िया की यह तस्वीर जंगल के उस रूप को दिखा रही है, जिसे प्रकृति खुद से श्रृंगार करके तैयार करती है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

विशाल हाथी और नन्ही चिड़िया का मनमोहक नजारा

तस्वीर में हाथी का विशाल शरीर और उसके लंबे दांत दिख रहे हैं। मगर उसके दांत पर बैठी वह छोटी-सी चिड़िया उस विशालकाय हाथी को रहमदिल और दयालु दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। जहां एक तरफ जंगल का विशाल जीव है, तो दूसरी तरफ एक नन्हा पक्षी, जो बिना किसी घबराहट के वहां बैठा दिखाई दे रहा है। आमतौर पर हाथी को उसकी ताकत और विशाल आकार के लिए जाना जाता है। वहीं, छोटी चिड़िया अपने हल्के शरीर और चंचल स्वभाव के लिए पहचानी जाती है। दोनों के आकार में जमीन-आसमान का अंतर है, लेकिन इस तस्वीर में दोनों एक ही फ्रेम में बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं।

धुंध से ढके जंगल ने बढ़ाई तस्वीर की खूबसूरती

इस तस्वीर की खास बात सिर्फ हाथी और चिड़िया ही नहीं, बल्कि इसके पीछे दिखाई देने वाला धुंध से ढका जंगल भी है। चारों तरफ फैली धुंध तस्वीर को रहस्यमयी और शांत माहौल जैसी बना रही है। ऐसा लगता है मानो जंगल की खौफनाक जिंदगी पीछे छूट गई हो और प्रकृति ने कुछ पल के लिए सब कुछ थाम लिया हो।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article