क्रिकेट

न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले दो मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, बीसीसीआई ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान

न्यूजीलैंड दौरे से पहले इंडिया ए को बड़ा झटका लगा है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोट के कारण पहले दो मुकाबले से बाहर हो गए हैं। उन्हें ईरानी कप मैच के दौरान चोट लगी थी। फिलहाल पंत बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में हैं

Image

ऋषभ पंत (साभार-X)

ऋषभ पंत आगामी न्यूजीलैंड दौरे पर खेले जाने वाले शुरुआती दो मुकाबले से बाहर हो गए हैं। पंत को इंडिया ए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना उनके फिट होने पर निर्भर करता था, लेकिन अब बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि वह शुरुआती दो मैच से बाहर हो गए हैं। ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी करते समय विकेटकीपर-बल्लेबाज पंत को बाएं पैर में खिंचाव आ गया था। वह बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में हैं और रिकवर हो रहे हैं। तीसरे मैच में उनकी उपलब्धता पर फैसला बाद में लिया जाएगा। कुमार कुशाग्र को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल कर लिया गया है।

न्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया ए का अपडेटेड स्क्वॉड- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, ध्रुव जुरेल [कप्तान], वाशिंगटन सुंदर, आकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र [विकेटकीपर] (पहले और दूसरे मैच के लिए)

ऋषभ पंत लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर

ऋषभ पंत के लिए इंडिया ए का यह दौरा उनके लिए वापसी का मौका था। वह लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर हैं। पंत ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट अगस्त 2026 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। व्हाइट बॉल क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने आखिरी वनडे अगस्त 2024 और आखिरी टी20 जुलाई 2024 में खेला था।

भारतीय टीम 22 अक्टूबर से 27 नवंबर तक न्यूजीलैंड दौरे पर रहेगी। इस दौरान टीम इंडिया 5 मैच की टी20 सीरीज, 5 मैच की वनडे सीरीज और दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलेगी। दो मैच की टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद खास है, क्योंकि यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। पहला टेस्ट 19 नवंबर से वेलिंगटन में जबकि दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। इससे पहले इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच 3 अनऑफीशियर टेस्ट मैच खेला जाएगा। 3 मैच की यह सीरीज 24 अक्टूबर से 7 नवंबर के बीच खेली जाएगी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article