Salman Khan At Koffee With Karan 9: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। करण जौहर अपने पॉपुलर टॉक शो 'कॉफी विद करण' के लिए भी खूब जाने जाते हैं। 'कॉफी विद करण' का 9वां सीजन जियो हॉटस्टार पर दस्तक देने के लिए तैयार है। लेकिन इस बार ये शो का आखिरी सीजन होने वाला है। यूं तो अभी तक 'कॉफी विद करण 9' के लिए कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। लेकिन सबसे ज्यादा जिस नाम ने सुर्खियां बटोरी थीं, वो था सलमान खान। 'कॉफी विद करण 9' को लेकर खबर आई थी कि इस बार सलमान खान (Salman Khan) शो में बतौर मेहमान नजर आएंगे और ये पहली बार होने वाला है जब भाईजान को अकेले शो में देखने का मौका मिलेगा। खास बात तो यह है कि अब दर्शकों का वो इंतजार खत्म हो चुका है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस से बोले- ‘A से Z तक सब यहीं मिलेगा’
दरअसल, 'कॉफी विद करण 9' (Koffee With Kara 9) में सलमान खान की एंट्री की बात अब खबर ही नहीं हकीकत में बदलने जा रही है। 'कॉफी विद करण 9' का हाल ही में प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान ने खुद बताया कि वह करण जौहर के मेहमान बनने वाले हैं। वीडियो में पहले सलमान खान की झलक दिखाई गई और आगे एक्टर कहते दिखाई दिये, "तो मैं आ रहा हूं करने के लिए कॉफी विद करण।" वहीं करण जौहर ने अपने प्रोमो में आगे कहा, "हमसे मिलें 14 अक्टूबर को 'कॉफी विद करण' के आखिरी सीजन में।" उन्होंने सलमान खान से आगे पूछा, "ये कहीं भी जा सकता है, है ना?" इसपर सलमान खान ने जवाब दिया, "कहीं भी जा सकता है, ये तो गया है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'कुछ तो पैसे देती हैं'- बैक शॉट पर Salman Khan का बड़ा बयान, चेतावनी देते हुए बोले- जिनको चाहिए करो मगर...
'कॉफी विद करण 9' (Koffee With Kara 9) के इस प्रोमो वीडियो ने फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। कई यूजर ने तो कमेंट में भी लिखा कि अब उनसे शो देखने के लिए इंतजार नहीं हो रहा है। वहीं अब शो में ये देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान की 'कॉफी विद करण 9' क्या धमाका करती है।
