शहर

Punjab: पंजाब की सभी विधानसभा सीटों के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी, 7.97 लाख नए मतदाता जुड़े, 13.60 लाख वोट हटे

Punjab News: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पंजाब में SIR की प्रक्रिया पूरी हो गई है। सभी 117 विधानसभा सीटों की अंतिम मतदाता सूची जारी हो गई है, जिसके मुताबिक कुल मतदाता 2.01 करोड़ हो गए हैं।

Image

पंजाब में फाइनल वोटर लिस्ट जारी

Photo : PTI

Punjab News: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के निर्देशों के तहत पंजाब में चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। इसके साथ ही राज्य के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूचियां आधिकारिक रूप से प्रकाशित कर दी गई हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस व्यापक पुनरीक्षण अभियान के बाद पंजाब में मतदाताओं की कुल संख्या 2.01 करोड़ हो गई है।

कितने जुड़े और कितने कटे वोट?

भारत निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के तहत 25 जून 2026 से शुरू हुए इस विशेष गहन पुनरीक्षण (तीसरे चरण) के दौरान बड़े पैमाने पर डेटा का सत्यापन किया गया, जिसके मुख्य आंकड़े देखें तो जब जून महीने में SIR की प्रक्रिया शुरू हुई थी, तब पंजाब में कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 2,14,61,043 थी। राज्य स्तर पर अंतिम मतदाता सूची में कुल 7,97,263 नए मतदाता जोड़े गए हैं। सत्यापन प्रक्रिया के दौरान कुल 13,60,316 वोट काटे गए हैं। कुल 35,49,036 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे, जिनमें से व्यापक जांच और 'स्पीकिंग ऑर्डर' के माध्यम से 86,038 मतदाताओं को अयोग्य करार दिया गया ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल के कुल 1,93,94,435 मतदाताओं की तुलना में अंतिम सूची में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 2,01,00,727 हो गई है।

छूटे हुए मतदाता ऐसे जुड़वाएं अपना नाम

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अपील की कि जो योग्य व्यक्ति किसी भी कारण से अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद भी शामिल होने से रह गए हैं या नए मतदाता के रूप में नाम दर्ज कराना चाहते हैं, वे ईसीआईनेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन या अपने संबंधित बी.एल.ओ. के माध्यम से फॉर्म नंबर 6 भरकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें