यूटिलिटी

E20 Fuel: 11 राज्यों में इथेनॉल मिक्स पेट्रोल की बिक्री शुरू, जानें कहां मिलेगा और क्या आपका राज्य है लिस्ट में शामिल

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Feb 7, 2023, 12:25 PM IST

Ethanol Mix Petrol: देश के 11 राज्यों में इथेनॉल मिक्स पेट्रोल की बिक्री शुरू हो चुकी है। 20 फीसदी इथेनॉल मिश्रण वाला यह पेट्रोल कुछ केंद्र शासित प्रदेशों में खुदरा बिक्री के लिए उपलब्ध है। आयात कम करने, प्रदूषण की रोकथाम और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के मकसद से ऐसा किया जा रहा है।

Image

E20 Fuel: 11 राज्यों में इथेनॉल मिक्स पेट्रोल की बिक्री शुरू, जानें कहां मिलेगा और क्या आपका राज्य है लिस्ट में शामिल

Ethanol Mix Petrol: देश के 11 राज्यों में इथेनॉल मिक्स पेट्रोल की बिक्री शुरू हो चुकी है। वाहन चालकों के लिए यह खबर काम की है। केंद्र सरकार की योजना के अनुरूप जल्द यह इथेनॉल मिक्स पेट्रोल सभी राज्यों में उपलब्ध होगा। अभी तक 20 फीसदी इथेनॉल मिश्रण वाला पेट्रोल कुछ केंद्र शासित प्रदेशों में खुदरा बिक्री के लिए उपलब्ध है। आयात कम करने, प्रदूषण की रोकथाम और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के मकसद से ऐसा किया जा रहा है।

इन गाड़ियों में होगा इस्तेमाल

देश में अधिकांश गाड़ियों के इंजन बीएस 4 से बीएस 6 स्टेज तक के हैं। 20 प्रतिशन इथेनॉल वाले पेट्रोल का इस्तेमाल इन सभी वाहनों में किया जा सकता है। वाहन निर्माता कंपनियों को पहले ही ई 20 इंजन निर्माण के आदेश के दिए हैं। एक अप्रैल 2023 के बाद सभी वाह 2023 के बाद सभी वाहनों के इंजन ई 20 Fuel के अनुकूल होंगे।

पहले चरण में इन राज्यों में मिलेगा इथेनॉल मिक्स पेट्रोल

पहले चरण में इथेनॉल मिक्स पेट्रोल देश के कई राज्यों में उपलब्ध होगा। सबसे पहले यह दिल्ली, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पंजाब, दीव व दादरा और नगर हवेली में इथेनॉल मिक्स पेट्रोल मिलेगा।

बता दें कि पेट्रोल में इथेनॉल के 20 फीसदी मिश्रण के लिए पहले 2030 तक का लक्ष्य रखा गया था लेकिन अब इसे घटाकर 2025 कर दिया गया है। अब ई पेट्रोल की मद में हर साल लगभग 30 हजार करोड़ रुपये की बचत की संभावना है। वहीं पेट्रोल पर अभी लगभग 52 प्रतिशत केंद्र और राज्यों का टैक्स लगता है, जबकि इथेनॉल पर टैक्स कम है।

20 फीसदी इथेनॉल मिक्स पेट्रोल के बाजार में आने से कीमत में भी गिरावट देखने को मिलेगी। माइलेज की बात करें तो ई 20 इंजन माइलेज बेहतर देगा। नए वाहनों में ई 20 इंजन आने लगेगा लेकिन पुराने वाहनों के इंजन में कुछ बदलाव करने होंगे।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article