Winter Holiday: विंटर सीजन शुरू होने के साथ विंटर हॉलिडे की प्लानिंग भी शुरू हो गई है। हॉलिडे पर जाने वाले लोग अब सिर्फ होटलों में रहकर वादियों का नजारा देखने तक सीमित नहीं रहते। लोग अब अपनी छुट्टियों को यादगार बनाने के लिए जोखिम उठने से भी नहीं चूकते। यही कारण है कि घूमने-फिरने वाले लोगों के बीच एडवेंचर स्पोर्ट्स की दीवानगी बढ़ती जा रही है। यात्रियों की इस डिमांड को देखते हुए ट्रैवल एजेंसियों ने भी अपने प्लान में बड़ा परिवर्तन हुआ है। अब ये एजेंसियां पर्यटन पर जाने वाले यात्रियों को एडवेंचर स्पोर्ट्स का अनुभव देने के साथ इसका इंश्योरेंस भी दे रही हैं।
इस इंश्योरेंस में ट्रैकिंग, हॉट एयर बैलून, आईस एडवेंचर, रेस लगाना, बंजी जंपिंग, पैराग्लाइडिंग, स्कूबा डाइविंग जैसी विंटर की कई गतिविधियां शामिल होती हैं। यह सभी एडवेंचर में शामिल हैं और इन्हें करना जोखिम भरा होता है। अभी तक इन्हें करने पर पूरा जोखिम खुद उठाना पड़ता था, लेकिन अब इस फील्ड में बहुत बड़ा बदलाव आ गया है। अब आप सभी तरह के एडवेंचर एक्टिविटी का बीमा करा सकते हैं। इसे अब ईवेंट इंश्योरेंस के नाम से पहचान मिल रहा है। ईवेंट इंश्योरेंस में पॉलिसीधारक व्यक्ति या संस्थान अगर एक्टिविटी के दौरान अगर किसी दुर्घटना, चोट, मृत्यु, बीमारी का शिकार होता है तो इस इंश्योरेंस में उसे वित्तीय सुरक्षा मिलती है।
बीमा कराने से मिलने वाले फायदे
मान लीजिए कि आप अपने परिवार के साथ एडवेंचर टूर पर गए हैं और इसे दौरान स्पोर्ट एक्टिविटी कर रहे हैं। अगर आपने बीमा करा रखा है तो किसी भी बीमाकृत खेल में भाग लेने के दौरान लगी किसी भी तरह की चोट के इलाज में होने वाले हर तरह के खर्च का वहन संबंधित कंपनी करेगी। इसमें एंबुलेंस, नर्सिंग, आकस्मिक चिकित्सा के साथ अस्पताल में भर्ती होने तक का खर्च शामिल होता है। इसके अलावा अगर इस बीमा कवर में फिजियोथैरेपी प्रशिक्षण भी शामिल होता है। यह प्रशिक्षण कुछ दिनों से लेकर कई महीनों तक चल सकता है। बीमा होने का सबसे बड़ा फायदा यही है कि व्यक्ति उपचार से जुड़े इन सभी भारी खर्चों से बच जाता है। यहां पर काम करने वाली कई कंपनियां ऐसी बीमा पॉलिसी भी देती हैं, जिनमें किसी दुर्घटना में मृत्यु के बाद परिवार को एकमुश्त राशि दी जाती है। हर बीमा कंपनी खेलों से पहले उपभोक्ता की शारीरिक जांच करवाती हैं। साथ ही कुछ अधिक जोखिम वाले खेलों को बीमा में शामिल नहीं करतीं।
