लाइफस्टाइल

नॉर्थ बंगाल और सिक्किम के लिए IRCTC लाया सस्ता टूर पैकेज, जानें किराया समेत सभी जरूरी बातें

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Nov 23, 2022, 05:10 PM IST

IRCTC Tour Package: ​​आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम हिमालयन गोल्डन ट्रायंगल टूर है। टूर पैकेज में जो डेस्टिनेशन कवर किए जाएंगे, वह हैं दार्जिलिंग, कालिम्पोंग और गंगटोक। ये टूर पैकेज 5 रात और दिन का है। इस टूर पैकेज में सुबह का नाश्ता और रात का खाना शामिल है।

Image

नॉर्थ बंगाल और सिक्किम के लिए IRCTC लाया सस्ता टूर पैकेज।

IRCTC Tour Package: उत्तर बंगाल (North Bengal) और सिक्किम (Sikkim) निश्चित रूप से हमारे पसंदीदा स्थलों (Favourite Destinations) में से एक है। उत्तरी बंगाल और सिक्किम में पहाड़, चाय के बागान, जंगल और नदियां हैं। ये जगह अंतहीन प्राकृतिक सुंदरता की है और उत्तर बंगाल और सिक्किम में कई ऑफबीट जगहें हैं जहां आप जा सकते हैं। अगर आपका भी इन जगहों में घूमने का प्लान है तो आईआरसीटीसी (IRCTC) आपके लिए एक सस्ता टूर पैकेज (Tour Package) लेकर आया है।

नॉर्थ बंगाल और सिक्किम के लिए IRCTC लाया सस्ता टूर पैकेज

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम हिमालयन गोल्डन ट्रायंगल टूर है। टूर पैकेज में जो डेस्टिनेशन कवर किए जाएंगे, वह हैं दार्जिलिंग, कालिम्पोंग और गंगटोक। ये टूर पैकेज 5 रात और दिन का है। इस टूर पैकेज में सुबह का नाश्ता और रात का खाना शामिल है।

इस टूर पैकेज में किराया अलग-अलग है। स्टैंडर्ड में दो लोगों के साथ किराया 33,625 रुपए,तीन लोगों के साथ 25,350 रुपए, 4 लोगों के साथ 26,475 रुपए और 6 लोगों के साथ 22, 360 रुपए है। इसके साथ ही 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर किराया 8,810 रुपए है। इसी तरह अगर हम डिलेक्स किराये की बात करें तो दो लोगों के साथ किराया 36,230 रुपए, तीन लोगों के साथ 27,500 रुपए, 4 लोगों के साथ 29,100 रुपए और 6 लोगों के साथ 25,000 रुपए है। इसके साथ ही 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर किराया 9,950 रुपए है।

24.12.2022 से 02.02.2023 के बीच सभी बुकिंग पर सप्लीमेंट चार्चेस लागू हैं। पैकेज की पूरी डिटेल के लिए आपको आईआरसीटीसी के अधिकारियों से संपर्क करना होगा। उनका फोन नंबर 8595904073 है। अगर आप इस टूर को बुक करने की सोच रहे हैं तो आपको इसके लिए आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से भी बुक कर सकते हैं।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article