यूटिलिटी

Ghee: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली घी, इन तरीकों से करें असली-नकली की पहचान

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Nov 19, 2022, 11:50 AM IST

Ghee Check Real or Fake: शुद्ध और ताजा घी गाय (Cow) या भैंस के दूध से बनता है। हालांकि दोनों के दूध से बने घी का रंग और स्वाद अलग-अलग होता है। इसके अलावा कई बड़ी-बड़ी कंपनियां भी घी बेचती हैं। लेकिन अब बाजार में धड़ल्ले से नकली घी भी खूब बिक रहा है, जो स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है।

Image

कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली घी।

Photo : iStock

Ghee Check Real or Fake: घी (Ghee) एक ऐसी चीज है, जो हर घर में किसी ने किसी रूप में इस्तेमाल होती ही ही। शुद्ध और ताजा घी गाय (Cow) या भैंस के दूध से बनता है। हालांकि दोनों के दूध से बने घी का रंग और स्वाद अलग-अलग होता है। इसके अलावा कई बड़ी-बड़ी कंपनियां भी घी बेचती हैं। लेकिन अब बाजार में धड़ल्ले से नकली घी (Fake Ghee) भी खूब बिक रहा है, जो स्वास्थ्य (Health) के लिए काफी हानिकारक है।

ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि हम कौन से घी खाएं और सबसे बड़ा सवाल ये है कि हम असली या नकली को कैसे पहचानें। अगर आपकी असली या नकली घी की पहचान करनी है तो आज हम आपको बताते हैं कि आप असली और नकली घी की पहचान कैसे करें।

ऐसे करें असली और नकली घी की पहचान:-

गर्म कर घी की करें जांच

घी को जांचने का सबसे आसान उपाय है कि एक बर्तन में एक चम्मच घी गर्म करें। गर्म करने के बाद अगर घी तुरंत पिघलकर गहरे भूरे रंग का हो जाता है तो जान लीजिए की घी शुद्ध है। वहीं अगर इसे पिघलने में समय लगता है और इसका रंग हल्का पीला हो जाता है तो बेहतर है कि इससे बचा जाए और घी में मिलावट या नकली है।

हथेली पर रखकर घी की करें जांच

अगर एक चम्मच घी आपकी हथेली में ही पिघल जाए तो वह शुद्ध है। वहीं अगर घी न पिघले तो जान लीजिए कि घी नकली है।

आयोडीन से करें घी की जांच

थोड़े से पिघले हुए घी में दो बूंद आयोडीन घोल डालें। अगर आयोडीन बैंगनी रंग में बदल जाता है, तो जान लीजिए कि घी में स्टार्च मिला हुआ है और ऐसे घी से बचना चाहिए।

डबल बॉयलर तरीके से करें घी की जांच

घी में नारियल का तेल है या नहीं ये चेक करने के लिए एक कांच के जार में डबल बॉयलर तरीके से घी को पिघलाएं और कांच के जार में डालें। इसके बाद जार को कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें। अगर घी और नारियल का तेल अलग-अलग परत में जम जाए तो घी में मिलावट है, नहीं तो घी शुद्ध है।

हमें उम्मीद है कि हमारी ओर से बताए गए तरीकों से आप घी की शुद्धता की जांच आसानी से कर पाएंगे।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article