यूटिलिटी

इस बैंक ने फिर बढ़ाया FD पर ब्याज दर, सालभर में मिलेगा तगड़ा रिटर्न

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Feb 16, 2023, 06:57 AM IST

FD Interest Rates 2023: देश के इस प्राइवेट बैंक ने एक बार फिर सावधि जमा पर ब्याज दर में बढ़ोत्तरी कर दी है। बता दें पिछले कुछ दिनों से सरकारी व प्राइवेट बैंक लगातार सावधि जमा पर ब्याज दर में बढ़ोत्तरी करते हुए नजर आ रहे हैं। यहां आप बैंक का नाम व सावधि जमा पर एक नजर डाल सकते हैं।

Image

इस प्राइवेट बैंक ने फिर बढ़ाया FD पर ब्याज दर

KEY HIGHLIGHTS
  • साउथ इंडियन और सिटी बैंक ने सावधि जमा पर ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी कर दी है।
  • बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम जमा पर ब्याज दर बढ़ा दिया है।
  • 7 से 30 दिनों की जमा राशि पर आको इतना ब्याज मिलेगा।

FD Interest Rates 2023: इन दिनों एफडी पर ब्याज कमाने का अच्छा मौका है। देश के लगभग सभी प्राइवेट बैंक आए दिन फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी कर रहे हैं। हाल ही में एचडीएफसी और एक्सिस बैंक के बाद साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) ने एक बार फिर सावधि जमा (Fixed Deposit) पर ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी कर दी है। बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम जमा पर ब्याज दर बढ़ा दिया है। 7 से 30 दिनों के भीतर जमा राशि पर बैंक ने 2.65 प्रतिशत ब्याज की पेशकश की है।

जबकि 31 से 90 दिनों के भीतर सावधि जमा (Fixed Deposit) पर 3.25 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा। वहीं 91 से 99 दिनों की जमा पर साउथ इंडियन बैंक 4.25 प्रतिशत की दर से ब्याज उपलब्ध करवाएगा। यह उन खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है, जो सावधि जमा करवाने की सोच रहे हैं। यहां आप पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

साउथ इंडियन बैंक की एफडी दर

साउथ इंडियन बैंक सावधि जमा पर ब्याज दरों की बात करें तो यहां 7 दिनों से 30 दिनों के बीच पूरा होने वाली राशि पर 2.65 प्रतिशत का ब्याज दिया जाता है जबकि 31 से 90 दिनों के बीच होने वाली जमाओं पर 3.25 प्रतिशत का ब्याज मिलता है। इसके अलावा 91 से 99 दिनों के भीतर पूरी होने वाली जमाओं पर 4.25 प्रतिशत और 100 दिनों की जमा राशि पर 5.50 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है, जबकि 181 दिनों की सावधि जमा पर 4.60 प्रतिशत का ब्याज मिलता है

एक वर्ष के भीतर पूरी होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट राशि पर 7 प्रतिशत का ब्याज मिलता है। साथ ही सिटी यूनियन बैंक ने भी सावधि जमा यानी फिक्स्ड डिपोजिट पर ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की है।

इस बैंक ने भी ब्याज दर में की बढ़ोत्तरी

सिटी यूनियन बैंक ने भी अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। बैंक ने दो करोड़ से कम की एफडी पर ब्याज दर में बढ़ोत्तरी कर दी है। नई दरें 18 जनवरी से प्रभावी कर दी गई हैं। संशोधित जमा दरों की बात करें तो 7 दिनों से 10 में पूरी होने वाली फिक्स्ड डिपोजिट जमाओं पर 5 प्रतिशत से 6.90% ब्याज मिलेगा। वहीं वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगजनों को यहां 5 प्रतिशत से 7.25 प्रतिशत ब्याज दर उपलब्ध करवाया जाएगा।
आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article