यूपीएससी

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन या संघ लोक सेवा आयोग, भारत की एक सेंट्रल एजेंसी है। जिसकी स्थापना साल 1926 में, यूनाइटेड किंगडम की पार्लियामेंट द्वारा की गई थी। यूपीएससी लोकसेवा के पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए परीक्षाओं का आयोजन एवं संचालन करती है। जिसके तहत राष्ट्रीय स्तर पर सिविल एवं डिफेंस सर्विसेज की परीक्षाएं होती है। जिनको पार करने के बाद उम्मीदवार IAS, IPS, IFS, IDAS, IFTS जैसे कई अन्य बड़े पदों पर नियुक्त होने के लिए योग्य माने जाते हैं। सिविल सर्विस एग्जामिनेशन, इंडियन फॉरेस्ट्री एग्जामिनेशन, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स एग्जामिनेशन, नेशनल डिफेंस एकेडमी एंड नेवल एकेडमी एग्जामिनेशन, यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में शामिल हैं।

ये परीक्षाएं आमतौर पर तीन चरणों में होती है, जिनका स्तर काफी कठिन होता है। यूपीएससी द्वारा आयोजित किसी भी परीक्षा को देने के लिए, उम्मीदवार का किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट डिग्री हासिल करना जरूरी होता है। सिविल सर्विस की परीक्षा देने के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 साल से ज्यादा होना जरूरी है। साथ ही अगर उम्मीदवार जनरल कैटेगरी का हिस्सा है तो उसकी उम्र 32 साल से कम, ओबीसी वालों की 35 साल से कम और एससी/एसटी वालों की 37 साल से कम होना जरूरी है। डिफेंस सर्विसेज की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 से ज्यादा और 42 से कम होना आवश्यक है।