एजुकेशन

UPSC ESE 2027 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन हुआ जारी, इंजीनियरों के लिए 480 पदों पर आई भर्ती

UPSC ESE Notification 2027: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जामिनेशन 2027 यानी ESE-2027 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं।

Image

UPSC ESE 2027 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन हुआ जारी (Image - upsc.gov.in)

UPSC ESE Notification 2027: इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का मौका है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 'इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जामिनेशन 2027' यानी ESE-2027 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए अलग-अलग सरकारी विभागों में ग्रुप A और ग्रुप B के कुल 480 इंजीनियरिंग पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 तक UPSC ESE Exam 2027 Form भर सकते हैं।

इस भर्ती में सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग से जुड़े उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के तहत रेलवे, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD), सैन्य इंजीनियर सेवा (MES) और डिफेंस एयरोनॉटिकल क्वालिटी एश्योरेंस जैसे सरकारी क्षेत्रों में पद शामिल हैं।

UPSC ESE Exam 2027 Prelims Date

UPSC ESE 2027 की प्राइमरी परीक्षा 31 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को UPSC के आवेदन पोर्टल पर One Time Registration यानी OTR पूरा करना जरूरी है। इसके बाद ही मुख्य भर्ती आवेदन फॉर्म भरा जा सकेगा।

आवेदन शुल्क की बात करें तो महिला उम्मीदवारों के साथ SC, ST और PwBD कैटेगरी के अभ्यर्थियों को फीस से छूट दी गई है। बाकी उम्मीदवारों को 200 रुपये का प्रोसेसिंग शुल्क जमा करना होगा।

UPSC ESE Exam 2027 Notice - कैसे देखें नोटिस

  • सबसे पहले upsc.gov.in पर जाएं।
  • What’s New के नीचे देखें
  • इस लिंक पर क्लिक करें 'Exam Notification: Engineering Services (Preliminary) Examination, 2027'

UPSC ESE 2027 Apply Online

सबसे पहले UPSC के आधिकारिक आवेदन पोर्टल upsconline.nic.in पर जाएं। होमपेज पर Login विकल्प चुनें और OTR के जरिए लॉगिन करें। उम्मीदवार मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी या Unique Registration Number (URN) का इस्तेमाल कर सकते हैं।

फॉर्म भरने के बाद सभी जानकारी दोबारा ध्यान से देख लें और आवेदन सबमिट कर दें। अंत में जमा किए गए फॉर्म की कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article