एजुकेशन

UPSC Mains 2026: परीक्षा खत्म होने के बाद उम्मीदवारों को सवालों को चुनौती देने के लिए 5 दिन मिलेंगे

UPSC Mains 2026: उम्मीदवारों के लिए जरूरी सूचना! प्रश्नपत्र से जुड़ी आपत्ति या शिकायत दर्ज करने के लिए Question Paper Representation Portal (QPReP) की तारीखों की जानकारी आ गई हैा

Image

UPSC Mains 2026

UPSC Mains 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सर्विसेज मेन परीक्षा 2026 की शुरुआत आज 21 अगस्त से हो गई है। परीक्षा से ठीक पहले आयोग ने उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी सूचना जारी की थी, जिसमें प्रश्नपत्र से जुड़ी आपत्ति या शिकायत दर्ज करने के लिए Question Paper Representation Portal (QPReP) की तारीखों की जानकारी दी गई है। हालांकि, उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि इस पोर्टल का इस्तेमाल परीक्षा खत्म होने के बाद ही किया जा सकेगा। UPSC द्वारा 19 अगस्त को जारी एक नोटिस के अनुसार, QPReP पोर्टल 31 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक खुला रहेगा। इस दौरान उम्मीदवार सिविल सर्विसेज मेन परीक्षा के किसी प्रश्नपत्र से जुड़ी अपनी आपत्ति या प्रतिनिधित्व आयोग के सामने दर्ज करा सकेंगे।

उम्मीदवारों को पूरे पांच दिन का समय मिलेगा। आयोग ने यह भी साफ किया है कि तय समय खत्म होने के बाद किसी भी तरह की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

इसके अलावा प्रश्नपत्र से संबंधित प्रतिनिधित्व केवल निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही भेजना होगा। ईमेल, डाक या किसी अन्य माध्यम से भेजी गई शिकायत पर विचार नहीं किया जाएगा।

UPSC Mains 2026 की परीक्षा कब होगी?

सिविल सर्विसेज मेन परीक्षा 2026 का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। पहला चरण आज से शुरू हो गया है, यह 21 से 23 अगस्त तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 29 और 30 अगस्त को आयोजित होगा। ध्यान रहे, परीक्षा केंद्र जाने से पहले एडमिट कार्ड, जरूरी दस्तावेज और स्टेशनरी तैयार रखें। परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और वहां दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें।

आखिरी समय में बिल्कुल नए टॉपिक पढ़ने से बचें। महत्वपूर्ण तथ्य, उदाहरण और उत्तर लिखने के तरीके को एक बार दोहरा सकते हैं। परीक्षा मेंकिसी एक प्रश्न पर जरूरत से ज्यादा समय न लगाएं। जिन उम्मीदवारों को परीक्षा के बाद किसी प्रश्नपत्र के संबंध में अपनी बात आयोग तक पहुंचानी है, उन्हें 31 अगस्त की तारीख याद रखनी चाहिए। यही वह दिन है जब QPReP के जरिए प्रतिनिधित्व दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article