LIVE

Aaj Ki Taza Khabar: दिल्ली पुलिस ने नहीं दी CJP को प्रदर्शन की इजाजत, कानून-व्यवस्था की गंभीर चिंताओं का दिया हवाला, उत्तर रेलवे ने किया 75 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द

आज की ताजा खबर 09 अक्टूबर 2026: आज पांच विधानसभा सीटों समेत कुल छह सीटों के चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। असम में नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराए गए हैं। बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराए गए हैं। रियाद में बिगड़ते हालात और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के मद्देनजर एअर इंडिया, इंडिगो और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने 10 अक्टूबर तक रियाद के लिए अपनी कई उड़ानें रद्द करने का फैसला किया है। नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के विजेता के नाम का ऐलान आज, 9 अक्टूबर को किया जाएगा। नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी पुरस्कार विजेता की घोषणा करेगी।

Piyush KumarUpdated Oct 9, 2026, 23:59 IST
Follow on Google News
Aaj Ki Taza Khabar: दिल्ली पुलिस ने नहीं दी CJP को प्रदर्शन की इजाजत, कानून-व्यवस्था की गंभीर चिंताओं का दिया हवाला, उत्तर रेलवे ने किया 75 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द

Aaj Ki Taza Khabar: दिल्ली पुलिस ने नहीं दी CJP को प्रदर्शन की इजाजत, कानून-व्यवस्था की गंभीर चिंताओं का दिया हवाला, उत्तर रेलवे ने किया 75 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द

आज की ताजा खबर 09 अक्टूबर 2026: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने शुक्रवार को कहा कि उसे अमेरिका में ’ग्रीन कार्ड’ कार्यक्रम पर की गई कार्रवाई से अपनी कार्यबल रणनीति या ग्राहकों के साथ कामकाज पर असर पड़ने की आशंका नहीं है। देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा कंपनी ने कहा कि इसकी मुख्य वजह यह है कि पिछले दो वर्ष में इस कार्यक्रम के तहत उसके आवेदन की संख्या इकाई अंक में रही है। साथ ही उसका ध्यान स्थानीय लोगों को नौकरी देने पर है।

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीट, पुदुचेरी की थट्टांचावडी सीट पर मुख्यमंत्री एन रंगासामी की छोड़ी सीट पर, तमिलनाडु की मदुरंतकम, धारापुरम सीट पर डीएमके, सीएम विजय की पार्टी टीवीके और एआईएडीएमके के बीच मुकाबला है। इन विधानसभा सीटों के अलावा असम की नगांव लोकसभा सीट पर भी आज उपचुनाव में डाले गए मतों की गिनती होगी। चुनाव परिणाम दोपहर तक घोषित किए जाने की उम्मीद है।

ईरान-अमेरिका के बीच जारी जंग का असर अब दूसरे देशों तक भी पहुंचने लगा है। रियाद में बिगड़ते हालात और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के मद्देनजर एअर इंडिया, इंडिगो और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने 10 अक्टूबर तक रियाद के लिए अपनी कई उड़ानें रद्द करने का फैसला किया है। एयरलाइंस ने इस निर्णय के पीछे क्षेत्र में बनी गंभीर सुरक्षा स्थिति को वजह बताया है।

नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के विजेता के नाम का ऐलान आज, 9 अक्टूबर को किया जाएगा। नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी पुरस्कार विजेता की घोषणा करेगी। यह ऐलान भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे होना निर्धारित है।

आज के मुख्य समाचार के दिनभर के सभी छोटे बड़े अपडेट यहाँ से पढ़े

OCT 09, 2026 23:58 IST

दिल्ली पुलिस ने नहीं दी CJP को प्रदर्शन की इजाजत, कानून-व्यवस्था की 'गंभीर' चिंताओं का दिया हवाला

दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था की "गंभीर" चिंताओं और आम नागरिकों को होने वाली असुविधा का हवाला देते हुए जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को अनुमति देने से इनकार कर दिया है। नई दिल्ली जिला के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने कॉजपा के सह-संयोजक सौरभ दास और संयुक्त सचिव बालकृष्ण को भेजे पत्र में कहा कि इस विरोध-प्रदर्शन की अनुमति देने से कानून-व्यवस्था से जुड़ी गंभीर समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। पत्र में कहा गया, "व्यापक जनहित को ध्यान में रखते हुए मांगी गई अनुमति प्रदान नहीं की जा सकती और इसे खारिज किया जाता है।" पुलिस ने यह भी रेखांकित किया कि प्रस्तावित प्रदर्शन के संबंध में संगठन से प्राप्त पत्र केवल एक सूचना मात्र था, न कि अनुमति मांगने के लिए नियमानुसार जमा किया गया आवेदन। पत्र के अनुसार, जंतर-मंतर पर कार्यक्रम आयोजित करने के दिशा-निर्देशों के तहत प्रस्तावित तिथि से कम से कम 10 दिन पहले आवेदन जमा करना अनिवार्य है।
OCT 09, 2026 23:56 IST

उत्तर रेलवे का बड़ा फैसला, 75 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

OCT 09, 2026 23:48 IST

राहुल का यह दावा गलत है कि राष्ट्रपति ने 'वोट चोरी' के आरोपों को स्वीकार किया- सूत्र

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का यह दावा गलत है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ’इंडिया’ गठबंधन के ’वोट चोरी’ के आरोपों को स्वीकार किया है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि ये ’’दुर्भाग्यपूर्ण’’ है कि विपक्ष द्वारा खड़े किए गए विवाद में देश की राष्ट्रपति को घसीटा जा रहा है। यह प्रतिक्रिया शुक्रवार शाम को विपक्षी गठबंधन ’इंडिया’ के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल की राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद आई। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें ’वोट चोरी’ के मुद्दे पर एक ज्ञापन सौंपा था। इस मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि वह इस बात से हैरान हैं कि राष्ट्रपति ने ’वोट चोरी’ के आरोपों को खारिज नहीं किया और विपक्षी नेताओं की बातों को ’’स्वीकार किया’’। राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू ने विपक्षी नेताओं से ’वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत मांगे हैं। उन्होंने कहा कि जब राष्ट्रपति इन सबूतों को स्वीकार करने के लिए तैयार होंगी, तब ’इंडिया’ गठबंधन उन्हें सबूत सौंप देगा।
OCT 09, 2026 22:06 IST

CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने नयी दिल्ली जिले को 20 जोन में बांटा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नयी दिल्ली जिले को 20 ज़ोन में विभाजित किया गया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था की कड़ाई से निगरानी सुनिश्चित की जाएगी और इसके लिए सभी 20 में से हर जोन की निगरानी का जिम्मा एक संयुक्त पुलिस आयुक्त, एक पुलिस उपायुक्त और एक अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न इकाइयों का नेतृत्व करने वाले विशेष पुलिस आयुक्त भी ज़ोन की बारीकी से निगरानी करेंगे और कानून-व्यवस्था की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यकता पड़ने पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समन्वय करेंगे। सूत्रों ने कहा कि सुरक्षा उपायों के तहत नयी दिल्ली, मध्य दिल्ली और उत्तर दिल्ली जिलों के महत्वपूर्ण स्थानों पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे पहले ही लगाए जा चुके हैं। प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में हुई वरिष्ठ अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक में इन व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। सूत्रों ने कहा कि बैठक में कानून-व्यवस्था की उभरती स्थिति का आकलन करने और तैनात पुलिस इकाइयों के बीच प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
विरोध प्रदर्शन के आह्वान ने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा तैयारियों को बढ़ा दिया है, और पुलिस कानून-व्यवस्था के किसी भी उल्लंघन को रोकने के लिए व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रही है। सूत्रों ने ’पीटीआई-भाषा’ को यह भी बताया कि तड़के चार बजे, छह बजे और सात बजे अतिरिक्त समीक्षा बैठकें भी की जाएंगी। हालांकि पुलिस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉजपा को प्रदर्शन की अनुमति देने से शुक्रवार को इनकार करते हुए राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं जिसके तहत 25 हजार सुरक्षा कर्मियों को तैनात करने के साथ-साथ 57 मेट्रो स्टेशन बंद करना, सीमावर्ती स्थलों, बस टर्मिनल, होटलों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर जांच करना शामिल है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की आड़ में मतदाता सूचियों में गड़बड़ी करने और मतदाता पंजीकरण के दस्तावेज ’फॉर्म 6’ में बदलाव के लिए दो सहयोगी निर्वाचन आयुक्तों की आपत्ति को दरकिनार करने के आरोप लग रहे हैं।
OCT 09, 2026 22:03 IST

CJP प्रदर्शन : दिल्ली में 30 स्थानों पर यातायात प्रभावित रहने की आशंका

दिल्ली यातायात पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देजनर शनिवार को 30 सड़कों और फ्लाईओवर पर यातायात प्रभावित रहने की चेतावनी दी है। यातायात पुलिस ने शुक्रवार को ’एक्स’ पर कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर शनिवार को राजधानी में 30 स्थानों और उनके आसपास के मार्गों पर यातायात प्रभावित रहने की आशंका है। पुलिस के परामर्श के अनुसार, स्थिति के आधार पर 10 अक्टूबर को सुबह छह बजे से यातायात मार्ग परिवर्तन लागू किए जाएंगे और प्रभावित होने वाले स्थानों में शंकर रोड-वंदे मातरम टी-प्वाइंट, धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान, पंचकुइयां, मंडी हाउस, डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (डब्ल्यू-प्वाइंट), राम चरण अग्रवाल चौक (आईटीओ), मिंटो रोड-दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, गुरु नानक चौक और कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल-चेम्सफोर्ड रोड टी-प्वाइंट शामिल हैं। इसके अलावा, भैरों रोड-एमजीएम (रिंग रोड) टी-प्वाइंट, लोधी रोड फ्लाईओवर, नीला गुंबद गोलचक्कर, मदरसा टी-प्वाइंट, सम्राट होटल गोलचक्कर, सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग, भीकाजी कामा प्लेस के नीचे, मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे, रिंग रोड-सैन मार्टिन मार्ग टी-प्वाइंट, अशोक रोड-जंतर मंतर रोड गोलचक्कर और विंडसर प्लेस गोलचक्कर पर भी यातायात प्रभावित रहने की आशंका है। परामर्श में टॉल्सटॉय मार्ग-जनपथ क्रॉसिंग, रेल भवन गोलचक्कर, जय सिंह रोड-संसद मार्ग क्रॉसिंग, कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल-बाराखंभा रोड टी-प्वाइंट, गोल डाकखाना गोलचक्कर, पटेल चौक गोलचक्कर, राम मनोहर लोहिया अस्पताल गोलचक्कर और कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल-संसद मार्ग टी-प्वाइंट भी प्रभावित स्थानों में शामिल है। दिल्ली यातायात पुलिस ने नयी दिल्ली और मध्य दिल्ली से होकर रेलवे स्टेशन, अंतरराज्यीय बस अड्डों (आईएसबीटी) या हवाई अड्डे जाने वाले यात्रियों को यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने की सलाह दी है। पुलिस ने लोगों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने का भी अनुरोध किया है। परामर्श के अनुसार, यातायात प्रबंधन के उपाय मौके की स्थिति के आकलन के आधार पर लागू किए जाएंगे या उनमें ढील दी जाएगी। यात्रियों को यातायात संबंधी ताजा जानकारी, वैकल्पिक मार्गों और अन्य सूचनाओं के लिए दिल्ली यातायात पुलिस के आधिकारिक मंचों पर नजर रखने की सलाह दी गई है। दिल्ली पुलिस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति देने से शुक्रवार को इनकार करते हुए राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं जिनमें 25 हजार सुरक्षा कर्मियों को तैनात करने के साथ-साथ 57 मेट्रो स्टेशन बंद करना, सीमावर्ती स्थलों, बस टर्मिनल, होटलों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर जांच करना शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का उद्देश्य प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर पर अनधिकृत धरना देने से रोकना और शहर भर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस ने अनुमति देने से इनकार करने का कारण संगठन द्वारा पहले किए गए प्रदर्शन के दौरान कानूनी निर्देशों और अपने आश्वासनों का पालन नहीं करना बताया है।
OCT 09, 2026 21:04 IST

CJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा अलर्ट, नई दिल्ली के 4 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं बंद

CJP Protest: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एहतियात के तौर पर नई दिल्ली में करीब चार किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया गया है। इस कदम का उद्देश्य प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा इंतजामों को मजबूत करना है। यह प्रतिबंध 9 अक्टूबर की रात 10 बजे से 10 अक्टूबर की रात 10 बजे तक लागू रहेगा।
OCT 09, 2026 21:02 IST

INDIA गठबंधन के सांसदों ने CEC के खिलाफ विजय चौक पर विरोध प्रदर्शन किया

OCT 09, 2026 21:01 IST

राष्ट्रपति से मिले INDIA गठबंधन के नेता, खरगे बोले- EVM हटाकर बैलेट पेपर से हों चुनाव

OCT 09, 2026 16:43 IST

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के महासचिवों के साथ ‘विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों' पर चर्चा की

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें ’’विभिन्न संगठनात्मक मामलों’’ पर चर्चा की गई। यह बैठक मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों और कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) द्वारा 10 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन किए जाने के आह्वान के बीच हुई। भाजपा ने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए कहा, ’’भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज नयी दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बैठक की और विभिन्न संगठनात्मक मामलों तथा पार्टी की आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।’’ बैठक में क्या चर्चा हुई, इस बारे में पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। हालांकि, सूत्रों के अनुसार, बैठक में विपक्ष के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन और उसके विमर्श का मुकाबला करने के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष के अलावा राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी, विनोद तावड़े और राज्यसभा सदस्य तरुण चुग भी मौजूद थे।
OCT 09, 2026 14:05 IST

सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होंगे अरविंद केजरीवाल

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में कल आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल शामिल होंगे।
OCT 09, 2026 13:44 IST

पंजाब के पुलिस महानिदेशक बने गौरव यादव

गौरव यादव (आईपीएस) ने पंजाब के पुलिस महानिदेशक (पुलिस बल प्रमुख) के रूप में कार्यभार संभाला। पंजाब पुलिस ने 1 अगस्त को ट्वीट किया: "पंजाब पुलिस राज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। मादक पदार्थों की तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ लड़ाई को तेज करना, बुनियादी पुलिस व्यवस्था को मजबूत करना और पुलिस बल का आधुनिकीकरण एवं उन्नयन करना हमारी प्रमुख प्राथमिकताएं हैं। पंजाब पुलिस शांति, सद्भाव और एक सुरक्षित पंजाब को बढ़ावा देने के लिए नागरिकों से सक्रिय समर्थन और सहयोग चाहती है।"
OCT 09, 2026 13:28 IST

पीएम मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्धनगर स्थित जेवर हवाई अड्डे का नाम बदलने का ऐलान किया है. राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक संपन्न होने के बाद राजधानी लखनऊ में एक प्रेस वार्ता में सीएम ने यह ऐलान किया.
मुख्यमंत्री ने बताया कि कैबिनेट ने जेवर हवाई अड्डे का नाम बदलने का प्रस्ताव पारित कर दिया है. अब जेवर हवाई अड्डे का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर होगा।
OCT 09, 2026 11:21 IST

UP STF को मिली बड़ी सफलता, महाराष्ट्र का वांछित ड्रग तस्कर कानपुर से गिरफ्तार

साबिर मोहम्मद देवलेकर निवासी- विलेपार्ले वेस्ट, मुम्बई को न्यू ईदगाह कॉलोनी, बेनाझाबर रोड, थाना कर्नलगंज, कानपुर से किया गिरफ्तार। आरोपी बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी में लिप्त था और थाना तुलींज मीरा भाइंदर वसई विरार, महाराष्ट्र में दर्ज एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के मामले में वांछित चल रहा था। यूपी एसटीएफ की कानपुर फील्ड इकाई और महाराष्ट्र पुलिस क्राइम ब्रांच यूनिट 4 ने संयुक्त अभियान चलाकर आरोपी को उस समय धर दबोचा जब वह अपने एक मित्र से मिलने आया था। अभियुक्त को कर्नलगंज थाने में दाखिल कर ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र ले जाने की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
OCT 09, 2026 10:37 IST

अमेरिका की ‘ग्रीन कार्ड' कार्यक्रम पर कार्रवाई से कार्यबल रणनीति, ग्राहक सेवाओं पर असर नहीं : टीसीएस

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने शुक्रवार को कहा कि उसे अमेरिका में ’ग्रीन कार्ड’ कार्यक्रम पर की गई कार्रवाई से अपनी कार्यबल रणनीति या ग्राहकों के साथ कामकाज पर असर पड़ने की आशंका नहीं है। देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा कंपनी ने कहा कि इसकी मुख्य वजह यह है कि पिछले दो वर्ष में इस कार्यक्रम के तहत उसके आवेदन की संख्या इकाई अंक में रही है। साथ ही उसका ध्यान स्थानीय लोगों को नौकरी देने पर है।
अमेरिका ने बृहस्पतिवार को टीसीएस, इन्फोसिस, विप्रो, कॉग्निजेंट और माइक्रोसॉफ्ट समेत आठ आईटी कंपनियों को विदेशी कर्मचारियों के लिए ’ग्रीन कार्ड’ के आवेदन से जुड़े एक कार्यक्रम से निलंबित कर दिया। अमेरिका का आरोप है कि इस प्रक्रिया के कारण अमेरिकी नागरिकों को रोजगार के अवसर नहीं मिल पाए हैं।

टीसीएस ने बयान में कहा, ’’पिछले दो वर्ष में हमारे ’स्थायी श्रम प्रमाणन कार्यक्रम’ (पीईआरएम) आवेदन की संख्या इकाई अंक में रही है। इसलिए हमें नहीं लगता कि कार्यक्रम के निलंबन से हमारी कार्यबल रणनीति और ग्राहकों के साथ कामकाज पर असर पड़ेगा।’’
OCT 09, 2026 10:25 IST

अमेरिका को जवाब देने के विकल्प, लेकिन ‘कॉम्प्रोमाइज्ड' प्रधानमंत्री ऐसा नहीं करेंगे : कांग्रेस

कांग्रेस ने अमेरिका द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख भारतीय कंपनियों को स्थायी श्रम प्रमाणन कार्यक्रम (पीईआरएम) से निलंबित किए जाने के बाद शुक्रवार को कहा कि भारत के पास जवाबी कदम उठाने के विकल्प मौजूद हैं, लेकिन ’कॉम्प्रोमाइज्ड’ (समझौता कर चुके) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इनका इस्तेमाल नहीं करेंगे। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि ’’धौंस जमाने वालों’’ को खुश करने के लिए समझौता करने से कोई फायदा नहीं होता।

रमेश ने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ’’अमेरिका सरकार की ओर से भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) पेशेवरों को सीधे निशाना बनाए जाने की कार्रवाई से एक बार फिर साबित हो गया है कि धौंस जमाने वालों को खुश करने का कोई फायदा नहीं होता।’’
OCT 09, 2026 06:44 IST

दिल्ली: PM मोदी महिला एवं बाल विकास सम्मेलन में हिस्सा लेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 9 अक्टूबर 2026 को शाम लगभग 4:30 बजे नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में महिला एवं बाल विकास पर विभागीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में भाग लेंगे। वे इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। 8-9 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले दो दिवसीय विभागीय शिखर सम्मेलन में सभी राज्यों के राजनीतिक नेतृत्व और महिला एवं बाल विकास क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों की भागीदारी होगी। यह प्रधानमंत्री द्वारा सहकारी संघवाद को सुदृढ करने, राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के सामूहिक स्वामित्व को बढ़ावा देने और केंद्र-राज्य के घनिष्ठ सहयोग के माध्यम से परिणामों में तेजी लाने के लिए परिकल्पित विभागीय शिखर सम्मेलनों की श्रृंखला में दूसरा शिखर सम्मेलन है।
OCT 09, 2026 06:43 IST

आज होगा नोबेल शांति पुरस्कार के विजेता का ऐलान

नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के विजेता के नाम का ऐलान आज, 9 अक्टूबर को किया जाएगा। नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी पुरस्कार विजेता की घोषणा करेगी। यह ऐलान भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे होना निर्धारित है। नॉर्वेजियन नोबेल इंस्टीट्यूट में होने वाली इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में समिति के अध्यक्ष जोर्गेन वाटने फ्राइडनेस (Jørgen Watne Frydnes) विजेता के नाम की घोषणा करेंगे। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा, जिससे दुनिया भर के लोग घोषणा को सीधे देख सकेंगे।
OCT 09, 2026 06:40 IST

रियाद जाने वाली 330 से ज्यादा उड़ानें रद्द

ईरान-अमेरिका के बीच जारी जंग का असर अब दूसरे देशों तक भी पहुंचने लगा है। रियाद में बिगड़ते हालात और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के मद्देनजर एअर इंडिया, इंडिगो और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने 10 अक्टूबर तक रियाद के लिए अपनी कई उड़ानें रद्द करने का फैसला किया है। एयरलाइंस ने इस निर्णय के पीछे क्षेत्र में बनी गंभीर सुरक्षा स्थिति को वजह बताया है।
OCT 09, 2026 06:39 IST

देश के 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की मतगणना आज

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीट, पुदुचेरी की थट्टांचावडी सीट पर मुख्यमंत्री एन रंगासामी की छोड़ी सीट पर, तमिलनाडु की मदुरंतकम, धारापुरम सीट पर डीएमके, सीएम विजय की पार्टी टीवीके और एआईएडीएमके के बीच मुकाबला है। इन विधानसभा सीटों के अलावा असम की नगांव लोकसभा सीट पर भी आज उपचुनाव में डाले गए मतों की गिनती होगी। चुनाव परिणाम दोपहर तक घोषित किए जाने की उम्मीद है।