एजुकेशन

UPSC 2026: जल्द जारी होने वाला है एनडीए 2 परीक्षा का परिणाम, जानें पिछले वर्षों में कितने दिन बाद आया रिजल्ट

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (II), 2026 में शामिल उम्मीदवारों के लिए रिजल्ट का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर को किया गया था, और रिजल्ट की घोषणा upsc.gov.in पर की जाएगी।

Image

जल्द जारी होने वाला है एनडीए 2 परीक्षा का परिणाम

UPSC NDA 2 Result 2026 Expected Date: राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (II), 2026 में शामिल उम्मीदवारों के लिए रिजल्ट का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने NDA 2 परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2026 को किया था, अब परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी चल रही है। हालांकि, अभी तक आयोग ने रिजल्ट जारी करने की कोई तय तारीख घोषित नहीं की है। रिजल्ट जारी होने के बाद लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर वाली PDF उपलब्ध कराई जाएगी।

पिछले वर्षों में कितने दिन बाद आया रिजल्ट?

पिछले कुछ NDA एग्जाम के रिजल्ट ट्रेंड को देखें तो परीक्षा और रिजल्ट के बीच आमतौर पर करीब 15 से 19 दिनों का अंतर रहा है। NDA 1 2024 का रिजल्ट 18 दिन बाद, NDA 2 2024 का 19 दिन बाद, NDA 1 2025 का 15 दिन बाद और NDA 2 2025 का 17 दिन बाद जारी हुआ था। वहीं, NDA 1 2026 का रिजल्ट परीक्षा के 26 दिन बाद आया था। इसलिए इस बार भी रिजल्ट जल्द आने की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन यह केवल पिछले ट्रेंड पर आधारित अनुमान है।

UPSC NDA 2 Result 2026 kaise dekhen

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार सबसे पहले UPSC की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएंगे। इसके बाद होमपेज पर What’s New के नीचे देखेंगे तो आपको संबंधित लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करने से नया पेज खुलेगा, जहां आपको पीडीएफ मिल जाएगी। अगर इस पीडीएफ में आपका रोल नंबर होगा तो आप उत्तीर्ण कहलाएंगे।

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए तैयार रहना होगा।

कैसे होगा चयन

आमतौर पर सबसे पहले NDA 1 परीक्षा होती है, इसमें उत्तीर्ण उम्मीदवारों को NDA 2 में भाग लेना होता है। इसमें पास उम्मीदवारों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए रजिस्ट्रेशन करना होता है, इसके बाद 5 दिन तक एसएसबी इंटरव्यू चलता है, इसके बाद मेडिकल एग्जामिनेशन होता है और आखिर में मेरिट के आधार पर सेलेक्शन किया जाता है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article