एजुकेशन

दुनिया के सबसे बड़े देश Russia में कितने टाइम जोन है? प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए है जरूरी

Russia दुनिया का सबसे बड़ा देश है। यूरोप से एशिया महाद्वीप तक फैले इस देश प्रशासनिक कार्य किस समय के आधार पर चलते हैं - यह एक बड़ा सवाल है। तो आइए जानते हैं कि रूस में कितने टाइम जोन है और समय-समय पर इसमें किस प्रकार बदलाव हुए हैं।

Image

Russia में कितने टाइम जोन है (Photo - AI)

How Many Time Zones in Russia: भौगोलिक दृष्टि से दुनिया का सबसे बड़ा देश रूस अपनी अपार विशालता, अनूठे भू-भाग और संस्कृति के लिए जाना जाता है। यूरोप से लेकर एशिया महाद्वीप तक फैले इस देश का पूर्व से पश्चिम तक का विस्तार इतना अधिक है कि जब इसके एक हिस्से में लोग सुबह की चाय की चुस्कियां ले रहे होते हैं, तब दूसरे हिस्से में लोग रात का डिनर कर रहे होते हैं। UPSC, SSC, रेलवे और राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए विश्व भूगोल का यह विषय बेहद महत्वपूर्ण है। आइए, रूस के समय क्षेत्रों यानी Time Zones के पीछे के मुख्य कारणों और इसके भौगोलिक व प्रशासनिक महत्व के बारे में जानते हैं।

रूस में कुल कितने टाइम जोन हैं?

रूस में वर्तमान समय में कुल 11 आधिकारिक टाइम जोन लागू हैं। यहां टाइम जोन UTC+2 से लेकर UTC+12 तक फैला हुई है। इसके मतलब है कि रूस के सबसे पश्चिमी छोर और सबसे पूर्वी छोर के बीच 10 घंटे का समय अंतर होता है। रूस के पश्चिमी छोर कालिनिनग्राद जोन UTC+2 के अंतर्गत आता है, जबकि पूर्वी छोर कामचटका और चुकोटका UTC+12 के अंतर्गत आता है। आसान भाषा में समझे तो यदि रूस के सबसे पश्चिमी शहर कालिनिनग्राद में सुबह के 7:00 बज रहे हैं, तो उसी समय उसके सबसे पूर्वी क्षेत्र कामचटका में शाम के 5:00 बज चुके होते हैं।

रूस में इतने अधिक टाइम जोन क्यों हैं?

प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर इस प्रकार के कॉन्सेप्टुअल सवाल पूछे जाते हैं कि रूस में इतने अधिक टाइम जोन क्यों है? तो इसका उत्तर है - रूस में इतने ज्यादा समय क्षेत्रों के होने का मुख्य कारण इसका अत्यधिक देशांतरीय विस्तार (Longitudinal Extent) है। पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमते हुए 15 डिग्री देशांतर को पार करने में 1 घंटे का समय लेती है। रूस पूर्व से पश्चिम तक लगभग 160 डिग्री से अधिक देशांतर में फैला हुआ है। 160 को 15 से भाग करें तो आपको 10 घंटे का अंतर देखने को मिलेगा।

कलिनिनग्राद समय (USZ1)UTC+02:00
मॉस्को समय (MSK)UTC+03:00
समारा समय (SAMT)UTC+04:00
येकातेरिनबर्ग समय (YEKT)UTC+05:00
ओम्स्क समय (OMST)UTC+06:00
क्रास्नोयार्स्क समय (KRAT)UTC+07:00
इरकुत्स्क समय (IRKT)UTC+08:00
याकुत्स्क समय (YAKT)UTC+09:00
व्लादिवोस्तोक समय (VLAT)UTC+10:00
मागादान समय (MAGT)UTC+11:00
कामचटका समय (PETT)UTC+12:00

रूस में टाइम जोन का इतिहास और बदलाव

रूस के समय क्षेत्रों का इतिहास काफी दिलचस्प रहा है और इसमें समय-समय पर प्रशासनिक बदलाव भी किए गए हैं। आइए उसके बारे में जानते हैं -

1919 में शुरुआत: सोवियत संघ के दौर में वर्ष 1919 में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय मानक के अनुसार रूस को 11 समय क्षेत्रों में विभाजित किया गया था।

2010 का बदलाव: वर्ष 2010 में रूसी सरकार ने प्रशासनिक सुगमता और देश के आंतरिक व्यापार को आसान बनाने के उद्देश्य से टाइम जोन की संख्या को घटाकर 9 कर दिया था।

2014 में फिर बने 11 जोन: 2010 के फैसले से स्थानीय निवासियों के दैनिक जीवन और नेचुरल लाइट साइकिल में काफी समस्याएं आईं। इसे देखते हुए रूस की सरकार ने वर्ष 2014 में आधिकारिक तौर पर फिर से 11 टाइम जोन की व्यवस्था को लागू कर दिया, जो आज भी जारी है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article