एजुकेशन

UPSC ESE 2026: इंजीनियरिंग सर्विसेज मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी, upsc.gov.in से ऐसे करें चेक

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सर्विसेज मुख्य परीक्षा 2026 के लिए इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है। इंटरव्यू दो शिफ्ट में होंगे। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से और दूसरी शिफ्ट दोपहर 1 बजे से शुरू होगी।

Image

UPSC ESE 2026: इंजीनियरिंग सर्विसेज मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी

UPSC Engineering Services Main Examination 2026 Interview Schedule OUT: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सर्विसेज मुख्य परीक्षा 2026 के लिए इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है। मेन्स परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब इस इंटरव्यू राउंड यानी Personality Test में हिस्सा ले सकेंगे। उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर इंटरव्यू से जुड़ा नोटिस देख सकते हैं। इसमें लिखा है कि यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज मुख्य परीक्षा 2026 के लिए इंटरव्यू 21, 22, 23, 24 और 25 सितंबर के अलावा 5, 6, 7, 8, 9, 12, 13, 14, 15, 16, 22, 23, 26, 27, 28 और 30 अक्टूबर 2026 को आयोजित किए जाएंगे।

इंटरव्यू दो शिफ्ट में होंगे। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से और दूसरी शिफ्ट दोपहर 1 बजे से शुरू होगी। कुल 1336 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चुना गया है।

जल्द जारी होंगे e-Summon Letter

इंटरव्यू के लिए चुने गए उम्मीदवारों के e-Summon Letter जल्द ही उपलब्ध कराए जाएंगे, अभी तारीख नहीं आई है। उम्मीदवार इन्हें UPSC की ऑनलाइन वेबसाइट upsconline.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे। e-Summon Letter में उम्मीदवार के इंटरव्यू की तारीख और समय समेत जरूरी जानकारी दी जाएगी।

UPSC ESE 2026 इंटरव्यू शेड्यूल कैसे देखें?

उम्मीदवार इंटरव्यू शेड्यूल चेक करने के लिए इन आसान स्टेप्स को चेक करें:

  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर What’s New के नीचे देखें
  • Interview Schedule: Engineering Services (Main) Examination, 2026 पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा,, जहां आपको पीडीएफ आइकन पर क्लिक करना होगा।
यह रहा डायरेक्ट लिंक - UPSC ESE 2026 Interview Schedule

इंटरव्यू के लिए यात्रा खर्च भी मिलेगा

इंटरव्यू राउंड में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को यात्रा खर्च की प्रतिपूर्ति भी दी जाएगी। लेकिन ध्यान रहे कि प्रतिपूर्ति के लिए उम्मीदवार केवल Second/Sleeper Class Mail Express ट्रेन का इस्तेमाल कर सकते है। हालांकि यात्रा खर्च से जुड़े नियमों और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी उम्मीदवारों को आयोग की ओर से जारी निर्देशों में देखनी चाहिए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article