एजुकेशन

UPSC CAPF AC Result 2026: जारी हुआ यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें PDF

UPSC CAPF AC Result 2026: संघ लोक सेवा आयोग ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 2026 के रिजल्ट की घोषणा upsc.gov.in पर कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट चेक करें।

Image

UPSC CAPF AC Result 2026 (Photo - AI)

UPSC CAPF AC Result 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 2026 में शामिल होने हुए उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। यूपीएससी द्वारा 25 अगस्त 2026 की शाम में रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परीक्षा रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट की घोषणा पीडीएफ फॉर्मेट में की गई है, जिसमें उम्मीदवारों को नाम और रोल नंबर दिया गया है।

कब हुई थी यूपीएससी सीएपीएफ एसी परीक्षा 2026

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा UPSC CAPF AC भर्ती परीक्षा का आयोजन 19 जुलाई 2026 को किया गया था। परीक्षा के कुछ दिन बाद आंसर की जारी की गई थी, जिस पर आपत्ति की प्रक्रिया पूरी करने के बाद प्राप्त ऑब्जेक्शन के आधार पर समीक्षा की गई और रिजल्ट तैयार किया गया, जिसे अब आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिया गया है। लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप फॉलो कर अपने नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC CAPF असिस्टेंट कमांडेंट रिजल्ट कैसे करें चेक

स्टेप 1 - CAPF असिस्टेंट कमांडेंट रिजल्ट चेक करने लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए व्हट्स न्यू और एग्जामिनेशन के सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - CAPF लिखित परीक्षा 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - अब आपकी स्क्रीन पर UPSC CAPF AC Result 2026 की पीडीएफ आ जाएगी।

स्टेप 5 - उम्मीदवार ctrl+f दबा कर अपना रोल नंबर या नाम दर्ज करें और परिणाम चेक करें।

किन विभागों में होगी कितने पदों की भर्ती

यूपीएससी द्वारा सीएपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी में कुल 349 पदों को भरने क लिए किया गया है।

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF)108
केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF)106
केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)70
सशस्त्र सीमा बल (SSB) 53
इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP)12
कुल349

लिखित परीक्षा के बाद अब फिजिकल टेस्ट की तैयारी

लिखित परीक्षा में पास हुए उम्मीदवार अब फिजिकल टेस्ट यानी पीईटी परीक्षा में शामिल होंगे। इससे संबंधित जानकारी जल्द ही चयनित उम्मीदवारों को भेजी जाएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article