UPSC Geo-Scientist Recruitment 2027: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए Geological Survey of India (GSI) और Central Ground Water Board (CGWB) में कुल 127 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार UPSC के ऑनलाइन पोर्टल के जरिए 22 सितंबर 2026 शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती परीक्षा तीन चरणों में होगी, जिसकी शुरुआत जनवरी 2027 में Preliminary Exam से होगी। Prelims में दो Objective पेपर होंगे। General Studies का पेपर 100 अंकों का और संबंधित विषय का पेपर 300 अंकों का होगा। दोनों पेपर के लिए 2-2 घंटे का समय मिलेगा। गलत जवाब देने पर एक-तिहाई अंक की निगेटिव मार्किंग भी होगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: कौन है Apple की कमान संभालने वाले नए CEO जॉन टर्नस, जानें किस यूनिवर्सिटी से की है पढ़ाई
किन पदों पर होगी भर्ती?
संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 यानी UPSC Geo-Scientist Recruitment 2027 में Geology, Geophysics और Chemistry से जुड़े कई पद शामिल हैं। Geological Survey of India में 29 Geologist, 7 Chemist और 34 Assistant Geologist के पद हैं। इसके अलावा 35 Assistant Geophysicist और 6 Assistant Chemist पद भी भरे जाएंगे।
Central Ground Water Board में Hydrogeology के 5 Scientist ‘B’ पद हैं। इसके अलावा Chemical और Geophysics में एक-एक Scientist ‘B’ पद, 7 Assistant Hydrogeologist, एक Assistant Chemist और एक Assistant Geophysicist पद शामिल हैं।
इस भर्ती में GSI के Geophysicist, Group ‘A’ पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं दी गई है।
शैक्षणिक योग्यता के बारे में
पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता भी अलग है। उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में परास्नातक या एकीकृत स्नातकोत्तर (Integrated Postgraduate) डिग्री होनी चाहिए। पद के अनुसार Geology, Applied Geology, Geophysics, Physics, Chemistry, Hydrogeology और इससे जुड़े विषयों में डिग्री मांगी गई है। इसलिए नोटिफिकेशन को ध्यान से देखें।
उम्र सीमा और आवेदन शुल्क
सामान्य तौर पर उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2027 को 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 1995 से पहले और 1 जनवरी 2006 के बाद का नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क की बात करें तो UR, OBC और EWS वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 200 रुपये शुल्क देना होगा। महिला उम्मीदवारों के साथ SC, ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
