एजुकेशन

UPSC CDS II Exam 2026 Admit Card: यूपीएससी ने जारी किया सीडीएस 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड, आसान स्टेप में ऐसे करें डाउनलोड

UPSC CDS II Exam 2026 Admit Card: यूपीएससी द्वारा सीडीएस 2 परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UPSC CDS II Exam 2026 Admit Card (Photo - AI)

UPSC CDS II Exam 2026 Admit Card: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित होने वाली सीडीएस 2 परीक्षा के एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार अब खत्म हो गया है। आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर सीडीएस 2 परीक्षा की हॉल टिकट जारी कर दी गई है। सीडीएस 2 परीक्षा के माध्यम से भारतीय सशस्त्र बलों में करीब 451 अधिकारियों के पदों को भरा जाएगा। बता दें कि यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2026 को किया जाना है। परीक्षा में अब केवल 10 दिन का समय बाकी रह गया है। आयोग द्वारा परीक्षा के एडमिट कार्ड भी 10 दिन पहले जारी कर दिए गए हैं।

कब हुई थी सीडीएस 1 परीक्षा?

बता दें की सीडीएस 1 परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को किया गया था। इसके एडमिट कार्ड भी आयोग द्वारा 10 दिन पहले यानी 2 अप्रैल को जारी किए गए थे। ठीक इसी की तरह सीडीएस 2 परीक्षा के एडमिट कार्ड भी 10 दिन पहले जारी कर दिए गए हैं। बीते सालों से इसी ट्रेंड पर एडमटि कार्ड जारी किया जा रहा है।

कैसे करें यूपीएससी सीडीएस 2 एडमिट कार्ड 2026?

स्टेप 1 - एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए UPSC CDS 2 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।

स्टेप 4 - इस नए पेज पर उम्मीदवार को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना है।

स्टेप 5 - सबमिट के बटन पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।

स्टेप 6 - उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लें।

कब होगी यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा

बता दें कि परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर को तीन अलग-अलग शिफ्ट में किया जाएगा। इसमें अलग-अलग विषयों की परीक्षा अलग-अलग समय पर आयोजित की जाएगी, जिसकी जानकारी इस प्रकार है -

परीक्षा की तारीख विषय शिफ्ट का समय

परीक्षा की तारीखविषयशिफ्ट का समय
13 सितंबर, 2026अंग्रेज़ीसुबह 9 बजे से सुबह 11 बजे तक
13 सितंबर, 2026सामान्य ज्ञानदोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
13 सितंबर, 2026प्रारंभिक गणितशाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक

एडमिट कार्ड में मिलगी यह डिटेल्स

  • उम्मीदवार का नाम
  • एग्जामिनेशन का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • फोटोग्राफ
  • उम्मीदवार के सिग्नेचर
  • रोल नंबर
  • माता-पिता का नाम
  • एग्जामिनेशन सेंटर
  • एग्जाम की डेट
  • एग्जाम का टाइम
  • जेंडर
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • दिशा-निर्देश

उम्मीदवारों को सलाह है कि वह एडमिट कार्ड में दी गई सारी जानकारी चेक करें और किसी में भी गलती होने पर तुरंत आयोग से संपर्क करें और इसमें परीक्षा से पहले सुधार कराएं, ताकि आने वाले दिनों में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article