एजुकेशन

UPSC ESE 2027: इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आवेदन का तरीका और फीस

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा (ESE) 2027 के लिए आज 18 सिंतबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार upsc.gov.in से अप्लाई कर सकते हैं, जानें आवेदन का तरीका और फीस

Image

UPSC की इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू (Image - AI Generated)

UPSC Engineering Services Examination 2027: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा (ESE) 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर खुद को रजिस्टर करने के बाद आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर 2026 है। जानें आवेदन का तरीका और फीस के बारे में

उम्मीदवारों को आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए पहले वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद लॉगिन करके ऑनलाइन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरनी होगी।

UPSC ESE 2027 How to Register

सबसे पहले UPSC की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर UPSC ESE Exam 2027 से जुड़े रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी जानकारी दर्ज करें। इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें और इसका एक प्रिंटआउट रख लें।

UPSC ESE 2027 Fees

आवेदन शुल्क 200 रुपये है हालांकि, महिला उम्मीदवारों और SC, ST तथा PwBD श्रेणी के अभ्यर्थियों को शुल्क से छूट दी गई है।

UPSC ESE Exam 2027

पहले प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए 31 जनवरी 2027 की तारीख निर्धारित है। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

पहली शिफ्ट में पेपर I होगा, जिसमें जनरल स्टडीज और इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड से जुड़े सवाल होंगे। दूसरी शिफ्ट में इंजीनियरिंग डिसिप्लिन का पेपर II आयोजित किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा कुल 500 अंकों की होगी। इसमें 200 अंक पेपर I और 300 अंक इंजीनियरिंग डिसिप्लिन के लिए निर्धारित हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article