एजुकेशन

UPSC Recruitment 2026: असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और डायरेक्टर पदों पर आवेदन की लास्ट डेट करीब, तुरंत करें अप्लाई, यहां देखें प्रक्रिया

UPSC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा केंद्र शासित प्रदेशों, मंत्रालयों और सरकारी विभागों में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 4 सितंबर 2026 है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Image

UPSC Recruitment 2026 (Photo - AI)

UPSC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विभिन्न केंद्र शासित प्रदेशों, मंत्रालयों और सरकारी विभागों में कई पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन संख्या 10/2026 जारी किया था, जिसके लिए आवेदन की लास्ट डेट करीब आ गई है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह किसी बेहतरीन अवसर से कम नहीं है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 08 अगस्त 2026 से शुरू की गई थी और आवेदन की अंतिम तिथि में अब बस एक दिन बाकी है, जी हां, यूपीएससी द्वारा असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, असिस्टेंट डायरेक्ट जैसे विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास केवल 4 सितंबर का समय बाकी है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार यूपीएससी के अधिकृत पोर्टल पर जाकर निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथियां

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा विभिन्न पदों के लिए आवेदन की अलग-अलग अंतिम तिथियां तय की गई हैं:

इवेंटतारीख
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख08.08.2026
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बंद होने की तारीख (जनरल पोस्ट)28.08.2026 (शाम 6:00 बजे तक)
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बंद होने की तारीख (लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश की पोस्ट)04.09.2026 (शाम 6:00 बजे तक)

नोट - अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन और आवेदन फॉर्म जमा कर लें।

पदों का विवरण

पदों का विवरणखाली पद
असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल) – डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ लाइटहाउस एंड लाइटशिप्स, मिनिस्ट्री ऑफ़ पोर्ट्स, शिपिंग एंड वॉटरवेज़1
असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स) – डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ लाइटहाउस एंड लाइटशिप्स, मिनिस्ट्री ऑफ़ पोर्ट्स, शिपिंग एंड वॉटरवेज़9
असिस्टेंट डायरेक्टर (इंजीनियरिंग) – मिनिस्ट्री ऑफ़ पोर्ट्स, शिपिंग एंड वॉटरवेज़1
सुपरिटेंडेंट ट्रांसलेशन (हिंदी ब्रांच) – ऑफिशियल लैंग्वेजेज़ विंग, लेजिस्लेटिव डिपार्टमेंट, मिनिस्ट्री ऑफ़ लॉ एंड जस्टिस1
रिसर्च ऑफिसर – नेशनल एटलस एंड थीमैटिक मैपिंग ऑर्गनाइज़ेशन, मिनिस्ट्री ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी11
हॉर्टिकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर – हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट, एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ़ UT ऑफ़ लद्दाख4
सॉइल कंजर्वेशन असिस्टेंट – कमांड एरिया डेवलपमेंट, एग्रीकल्चरल डिपार्टमेंट, एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ़ UT ऑफ़ लद्दाख7
कुल34

पदों के आधार पर आयु सीमा

पदआयु सीमा
असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल) – डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ लाइटहाउस एंड लाइटशिप्स, मिनिस्ट्री ऑफ़ पोर्ट्स, शिपिंग एंड वॉटरवेज़38 साल (OBC)
असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स) – डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ लाइटहाउस एंड लाइटशिप्स, मिनिस्ट्री ऑफ़ पोर्ट्स, शिपिंग एंड वॉटरवेज़35 (UR) / 38 (OBC) / 40 (SC/ST)
असिस्टेंट डायरेक्टर (इंजीनियरिंग) – मिनिस्ट्री ऑफ़ पोर्ट्स, शिपिंग एंड वॉटरवेज़30 साल (UR)
सुपरिटेंडेंट ट्रांसलेशन (हिंदी ब्रांच) – ऑफिशियल लैंग्वेजेज़ विंग, लेजिस्लेटिव डिपार्टमेंट, मिनिस्ट्री ऑफ़ लॉ एंड जस्टिस35 साल (UR)
रिसर्च ऑफिसर – नेशनल एटलस एंड थीमैटिक मैपिंग ऑर्गनाइज़ेशन, मिनिस्ट्री ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी35 (UR/EWS) / 38 (OBC) / 40 (SC)
हॉर्टिकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर – हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट, एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ़ UT ऑफ़ लद्दाख40 साल (ST)
सॉइल कंजर्वेशन असिस्टेंट – कमांड एरिया डेवलपमेंट, एग्रीकल्चरल डिपार्टमेंट, एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ़ UT ऑफ़ लद्दाख40 साल (ST)

भर्ती के लिए कैसे करें ऑनलाइन आवेदन

यूपीएससी भर्ती 2026 के लिए इच्छुक अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं:

स्टेप 1 - सबसे पहले संघ लोक सेवा आयोग के आधिकारिक पोर्टल upsconline.nic.in/ora पर विजिट करें।

स्टेप 2 - होमपेज पर "विज्ञापन संख्या 10/2026" या "ऑनलाइन रिक्रूटमेंट एप्लीकेशन (ORA)" के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - यदि आपने पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो OTR प्रक्रिया पूरी करें और फिर अपने क्रेडेंशियल्स के साथ पोर्टल पर लॉगिन करें।

स्टेप 4 - अपनी पसंद के पद का चयन करें और उसमें अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव आदि ध्यानपूर्वक दर्ज करें।

स्टेप 5 - दिए गए दिशानिर्देशों के अनुसार अपनी नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर (Signature) और अन्य आवश्यक प्रमाणपत्रों की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।

स्टेप 6 - यदि श्रेणी के अनुसार शुल्क लागू है, तो उसका ऑनलाइन मोड से भुगतान करें।

स्टेप 7 - अंतिम रूप से जमा करने से पहले भरी गई सभी जानकारियों की जांच करें, फॉर्म सबमिट करें और आगे के संदर्भ के लिए कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट आउट निकालकर रख लें।

आवश्यक दस्तावेज और ध्यान रखने योग्य बातें

आवेदन करते समय अभ्यर्थियों के पास आवश्यक दस्तावेज होने अनिवार्य है, क्योंकि एक दस्तावेज की कमी भी नौकरी प्राप्त करने के आपके रास्ते में बाधा बन सकती है।

शैक्षणिक मार्कशीट

जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

अनुभव प्रमाण पत्र

पहचान पत्र

पासपोर्ट साइज फोटो

डिजिटल सिग्नेचर

दिव्यांग प्रमाण पत्र

नोट - गलत या अधूरी जानकारी देने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है। भर्ती से संबंधित विस्तृत नियम और पदवार योग्यता की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में देखी जा सकती है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article