UPSC CDS II Exam 2026 Answer Key: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 451 पदों को भरने के लिए आयोजित की गई कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS II) परीक्षा 2026 की आधिकारिक आंसर की (CDS II Answer Key) जारी कर दी है। आयोग द्वारा आयोजित की गई परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की की मदद से उम्मीदवार अपने दिए गए उत्तरों का सटीक मिलान कर सकते हैं और अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। रक्षा क्षेत्रों में अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण अपडेट है। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप के फॉलो कर अपनी आंसर की आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएससी सीडीएस 2 आंसर की कैसे डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके अपनी उत्तर कुंजी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:
स्टेप 1 - आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए 'Examination' टैब में जाकर 'Answer Keys' के ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - इसके बाद 'Combined Defence Services Examination (II), 2026' की आंसर की वाले लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 - अपनी आवश्यकतानुसार संबंधित विषय की PDF लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 5 - उत्तर कुंजी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
स्टेप 6 - जिसे डाउनलोड करके भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।
आंसर की डाउनलोड करने के लिंक
| अंग्रेजी | डाउनलोड लिंक |
| सामान्य ज्ञान (GK) | डाउनलोड लिंक |
| प्रारंभिक गणित | डाउनलोड लिंक |
अंकों का आकलन और कट-ऑफ
उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी परीक्षा की मार्किंग स्कीम के आधार पर नियमों का ध्यान रखते हुए अपने सही और गलत उत्तरों की गणना कर सकते हैं। इससे उन्हें परिणाम घोषित होने से पहले ही अपने कट-ऑफ स्कोर का अंदाजा लगाने और चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी एसएसबी इंटरव्यू (SSB Interview) की तैयारी शुरू करने में मदद मिलेगी। यह उन्हें केवल संभावित अंकों की जानकारी प्रदान करेगी। रिजल्ट जारी होने के बाद भी आधिकारिक तौर पर प्राप्त अंकों की जानकारी मिलेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UPSSSC Excise Constable Admit Card 2026: आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
क्या है परीक्षा की मार्किंग स्कीम
बता दें सीडीएस 2 परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग थी। इंग्लिश की परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे गए थे, जो कुल 100 अंकों के लिए थी। इसमें प्रत्येक सही उत्तर पर 0.83 अंक मिलेंगे और गलत उत्तर पर 0.27 अंक काटे जाएंगे। वहीं जनरल नॉलेज सेक्शन में 120 प्रश्न कुल 100 अंकों के लिए थे, इसमें भी 0.83 अंक प्रत्येक सही उत्तर पर दिए जाएंगे और 0.27 अंक प्रत्येक गलत उत्तर पर काटे जाएंगे। जबकि एलिमेंट्री मैथ्स की परीक्षा में 100 अंकों के लिए 100 प्रश्न पूछे गए थे, जिसमें प्रत्येक सही उत्तर पर उम्मीदवार को 1 अंक मिलेगा और प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.33 अंक काटे जाएंगे।
