Holi

होली (Holi) का त्योहार हिंदू धर्म के लोगों के लिए बेहद खास होता है। ये त्योहार आपसी प्रेम और सद्भावना को मजबूत करता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है और फिर इसके अगले दिन रंग वाली होली खेली जाती है। होली पर्व को लेकर ऐसी मान्यता है कि भगवान कृष्ण अक्सर अपनी मां से खुद के काले और राधा के गोरे होने की शिकायत करते थे। ऐसे में एक दिन उनकी मां यशोदा ने हंसते हुए भगवान कृष्ण को सुझाव दिया कि वे चाहें तो राधा के चे...