लाइफस्टाइल

Holi Wishes for Love: अपने प्यार को लगाएं रोमांस का रंग, इन रोमांटिक शायरी, संदेशों से कहें होली मुबारक

Holi Wishes for my love, holi Shayari for love in Hindi: जो शख्स हमारे दिल के सबसे करीब होता है और जिससे हम प्यार करते हैं उसके खास अंदाज में होली की शुभकामना देना तो बनता है। इस काम में हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां देखें होली के रोमांटिक शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी फॉर लव:

Image

हैप्पी होली विशेज फॉर लव (Photo: istock)

Happy Holi 2026 Wishes Shayari for love: सारे गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे से गले मिलने का पर्व होली आ गया है। हर कोई होली की मस्ती में सराबोर है। चारों ओर होली खेले रघुबीरा और रंग बरसे का शोर सुनाई दे रहा है। लोग एक दूसरे को रंग लगाकर हैप्पी होली बोल रहे हैं। किसी की होली अपनों के साथ मन रही है तो कोई अपने सबसे खास शख्स से दूर होली सेलिब्रेट कर रहा है। जो शख्स हमारे दिल के सबसे करीब होता है और जिससे हम प्यार करते हैं उसके खास अंदाज में होली की शुभकामना देना तो बनता है। इस काम में हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां देखें होली के रोमांटिक शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी फॉर लव:

Happy Holi Wishes fo Love in Hindi

1. पुरानी होली का थोड़ा सा गुलाल रखा है,

तुम्हारा इश्क मैंने यूं संभाल रखा है

हैप्पी होली माय लव

2. इन रंगो से भी सुन्दर हो ज़िन्दगी आपकी,

हमेशा महकती रहे यही दुआ हैं हमारी,

कभी न बिगड़ पाए ये रिश्तो के प्यार की होली

ए-मेरे प्यार मुबारक हो ये होली

Happy Holi Love

3. रंगों के त्यौहार में बस तेरा साथ चाहिए,

मुझे रंगों की नहीं, तेरे एहसास की प्यास चाहिए।

Happy Holi Sweetheart

4. कोई गुलाल तुझसा नहीं,

जो चढ़ कर उतरा ही नहीं

होली की बहुत बहुत बधाई

5. इश्क का रंग चढ़ा है ऐसा, जो धुलने से भी न धुलेगा,

ये रिश्ता हमारा जन्मों-जन्मों तक खिलेगा।

होली मुबारक जान

6. मैं कितने भी रंगों में रंग जाऊं

ऐक तेरा रंग न लगे तो

जिन्दगी भी बेरंग सी लगती है

होली की प्यार भरी शुभकामनाएं जान

7. भांग की ठंडई और गुझिया की मिठास,

तुम्हारे बिना फीकी है होली की ये आस।

Happy Holi My Love

8. तुम्हारी बाहों में सिमटकर हर रंग प्यारा लगता है,

तुम्हारे साथ तो हर दिन होली का त्यौहार लगता है।

हैप्पी होली डियर

9. मेरी दुनिया के सबसे हसीन रंग हो तुम,

मेरी खुशियों का एकमात्र संग हो तुम।

होली मुबारक मेरी जानेमन

10. खुदा करे हमारे प्यार का रंग कभी कच्चा न पड़े,

ये बंधन हमारा सबसे सच्चा रहे।

लव यू डियर, हेप्पी होली

11. होली की इस दोपहर में जब तुम मुझे रंग लगाओगे,

वादा करो मेरे दिल पर अपना ही नाम लिख जाओगे।

Happy Holi Babu

12. इस होली बस एक ख्वाहिश है मेरी,

हर रंग में दिखे सूरत तेरी।

हैप्पी होली जान

13. उनके प्यारे से चेहरे पर

हम भी रंग लगा देते

वो पास होते तो…

हम भी होली मना लेते

I Love you and Happy Holi

14. लाल गुलाबी रंगों में भी वो बात कहां,

जो बात तुम्हारी सुर्ख आंखों और गुलाबी गालों में है।

आई लव यू एंड हैप्पी होली

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article