लाइफस्टाइल

Radha Krishna Holi Shayari, Wishes: राधा-कृष्ण के रंग में रंगे होली के शुभकामना संदेश, अपनों को भेजें होली पर राधा कृष्ण शायरी

Happy Holi Radha Krishna Shayari, Radha Krishna Holi wishes (राधा कृष्ण होली की शुभकामनाएं): पीला रंग कान्हा का, लाल रंग राधा का, दोनों मिलकर बनायें रंग होली का।हैपी होली - यहां हम आपको होली के लिए ऐसे ही राधा कृष्ण वाले शुभकामना संदेश, शायरी और कोट्स दे रहे हैं जिसे आप अपनों को भेज होली के शुभकामनाओं में भक्ति का रंग चढ़ा सकते हैं:

Image

राधा कृष्ण वाली होली की शुभकामना शायरी, कोट्स (AI Image)

Radha Krishna Holi Shayari in Hindi: होली का नाम आते ही आंखों के सामने वृंदावन में होली खेलते राधा और कृष्ण की तस्वीर उभर जाती है। होली के गीत हो या फिर शुभकामना संदेश, राधा कृष्ण का नाम जरूर आता है। होली का त्योहार मौज मस्ती के साथ ही राधा और कृष्ण के प्रेम और भक्ति का भी पर्व है। तो अगर आप किसी अपने को रंगों के महापर्व होली की शुभकामना देना चाहते हैं तो उसके साथ राधा-कृष्ण का आशीर्वाद भी भेजें। यहां हम आपको होली के लिए राधा कृष्ण वाले शुभकामना संदेश, शायरी और कोट्स दे रहे हैं जिसे आप अपनों को भेज होली के शुभकामनाओं में भक्ति का रंग चढ़ा सकते हैं:

Radha Krishna Holi Shayari, Quotes, Status in Hindi

1. राधा का रंग, कान्हा की पिचकारी,

मुबारक हो आपको ये होली प्यारी!

हैपी होली

2. ब्रज की होली, राधा का प्यार,

खुशियों से भर जाए आपका संसार।

हैपी होली

Radha Krish Holi Shayari (1)

होली की हार्दिक शुभकामनाएं

3. पीला रंग कान्हा का, लाल रंग राधा का,

दोनों मिलकर बनायें रंग होली का।

हैपी होली

4. श्याम की बंसी और राधा का नर्तन,

पावन हो जाए आपका मन-आंगन।

हैपी होली

5. कान्हा की बंसी और राधा की प्रीत,

होली लेकर आए प्रेम के गीत।

हैपी होली

6. बरसाने वाली राधा और नंदगांव के कान्हा,

सब पर बरसे उनका स्नेह सुहाना।

हैपी होली

7. गुलाल की खुशबू, रेशम का हार,

राधा-कृष्ण का बरसे दुलार।

हैपी होली

8. रंगों की होली में राधा का साथ,

कान्हा की बांसुरी की मीठी बात।

हैपी होली

Radha Krish Holi Shayari (2)

हैप्पी होली 2026

9. कान्हा की शरारत, राधा का गुस्सा,

होली में घुल जाए प्रेम का किस्सा। हैपी होली

10. राधे-कृष्ण की कृपा आप पर बनी रहे।

हैप्पी होली!

11. वृन्दावन की कुंज गलियों में जो रंग है, वही रंग आपके जीवन में हो।

हैपी होली

12. राधा-कृष्ण का आशीर्वाद आप पर सदा बना रहे। इस होली पर कान्हा आपकी हर मनोकामना पूरी करें।

हैपी होली

13. राधे-कृष्ण की जोड़ी जैसा ही सुंदर हो आपका जीवन।

हैपी होली

14. राधा का रूप, कान्हा की माया, आप पर बनी रहे हमेशा छाया।

हैपी होली

15. कृष्ण का प्रेम ही असली रंग है, बाकी सब तो पानी का संग है।

हैपी होली

16. होली के दिन कान्हा से मांगते हैं दुआ, कि आपका चेहरा हमेशा खिला रहे।

हैपी होली

17. बरसाने की लाली, गोकुल का रंग, हमेशा खुश रहें आप अपने संग।

हैपी होली

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article