अध्यात्म

Holi Muhurat 2026: आज 4 मार्च को रंग खेलने का सही समय क्या है? जान लें रंग और गुलाल लगाने का शुभ मुहूर्त

Holi Khelne Ka Shubh Muhurat 2026: आज 4 मार्च, बुधवार के दिन होली कब और कितने बजे खेला जाएगा, ये आप यहां से जान सकते हैं। यहां से आप होली खेलने का शुभ मुहूर्त जानें और ये भी समझें कि कितने बजे होली नहीं खेलनी है।

Image

होली खेलने का शुभ मुहूर्त 2026 (pc: canva)

Holi Khelne Ka Shubh Muhurat 2026: होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह प्रेम, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का उत्सव है। फाल्गुन पूर्णिमा के बाद मनाई जाने वाली रंगों वाली होली हमें यह संदेश देती है कि जीवन में चाहे कितनी भी नकारात्मकता क्यों न हो, प्रेम और आनंद से सब कुछ बदला जा सकता है। आध्यात्मिक रूप से होली आत्मा की प्रसन्नता और मन की शुद्धि का प्रतीक है।

आज होली खेलने का शुभ मुहूर्त क्या है?

धार्मिक मान्यता के अनुसार होली खेलने का सबसे शुभ समय प्रातःकाल से दोपहर तक, यानी लगभग सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक माना जाता है। इस समय वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा रहती है और दिन का प्रकाश भी पूर्ण रूप से फैल चुका होता है। कुछ लोग अभिजीत मुहूर्त (लगभग दोपहर 12 बजे के आसपास) को भी शुभ मानते हैं, लेकिन पारंपरिक रूप से सुबह का समय अधिक मंगलकारी माना जाता है।

कितने बजे होली नहीं खेलनी है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होली पर सूर्यास्त के बाद रंग खेलने से बचना चाहिए, क्योंकि माना जाता है कि इस समय वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा की जगह नकारात्मक शक्तियां सक्रिय होने लगती हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि सूर्यास्त के बाद रंग खेलने से व्यक्ति के जीवन में अनचाही परेशानियां, मानसिक अस्थिरता या नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकते हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article