Happy Holi Shayari for Wife in Hindi: होली का त्योहार आज 4 मार्च को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह त्योहार रंगों का त्योहार होने के साथ ही ढेर सारी मस्ती, उल्लास और उमंग का भी पर्व है। हर कोई अपनी होली को मजेदार और यादगार बनाना चाहता है। लोग एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। इन सबके बीच कई बार ऐसा होता है कि हम दुनिया भर को होली मुबारक तो कह देते हैं लेकिन अपनी पत्नी को होली विश नहीं कर पाते।
यहां हम आपके लिए लाए हैं पत्नी को होली विश करने के लिए शानदार शुभकामना संदेश और शायरी। होली पर अपनी वाइफ को आप इन शुभकामना संदेशों से सरप्राइज कर सकते हैं। तो अगर आप भी इस होली अपनी पत्नी का जीतने चाहते हैं दिल तो यहां से भेजें पत्नी के लिए होली की शुभकामना शायरी और संदेश:
Holi Shayari For Wife | Holi Shayari Wife Ke Liye | Holi Shayari Husband Wife
1. तेरे संग खेलूं हर रंग प्यार का,
तू ही तो है एहसास मेरे संसार का।
हैप्पी होली पार्टनर
2. तुम्हारे साथ हर रंग खास लगता है,
तुम्हारी हंसी से ही ये त्योहार प्यारा लगता है,
मेरी जिंदगी में रंग भरने वाली मेरी हमसफर,
तुम्हें होली का ये दिन मुबारक हो!
3. गुलाल से भी ज्यादा रंगीन है तू,
मेरी जिंदगी की सबसे हसीन है तू।
Happy Holi Dear Wife
4. मोहब्बत का कोई रंग नहीं होता, फिर भी वो हर रंग को निखार देती है।
तुम्हारे साथ बिताया हर पल मेरी जिंदगी का सबसे हसीन रंग है।
होली मुबारक मेरी जान
5. इश्क के रंग में रंग जाऊं कुछ इस तरह,
कि फिर कोई और रंग मुझ पर चढ़े ही नहीं।
हैप्पी होली प्रिय!
6. तेरे गालों पर जो रंग लगाऊं,
हर जन्म तुझे ही पाऊं।
होली की शुभकामनाएं डियर
7. खुशियां हो ओवरफ्लो,
मस्ती कभी न हो लो,
तुम्हारी लाइफ में बना रहे रंगों का ग्लो!
विश यू ए वैरी हैप्पी होली।
8. लाल गुलाबी रंगों में भी वो बात कहां,
जो बात तुम्हारी सुर्ख आंखों और गुलाबी गालों में है।
आई लव यू एंड हैप्पी होली
9. होली के बहाने ही सही,
आज फिर से इज़हार-ए-मोहब्बत हो जाए,
तुम मुझे रंगो और दुनिया को हमसे जलन हो जाए।
हैप्पी होली मेरी प्यारी पत्नी
10. इस होली बस एक ख्वाहिश है मेरी,
हर रंग में दिखे सूरत तेरी।
Happy Holi Dear Wife
11. मेरी प्यारी पत्नी, तुम्हें होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
तुम मेरी दुनिया की सबसे खूबसूरत रंग हो।
होली की प्यार भरी शुभकामनाएं
12. तेरे संग भीगी ये रंगों की शाम,
हर पल लेता है तेरा ही नाम।
हैप्पी होली जानेमन
13. होली तो साल में एक बार आती है,
पर तुम्हारा प्यार मुझे हर रोज उत्सव जैसा महसूस कराता है।
होली मुबारक प्रिये
होली की इन प्यारभरी रोमांटिक शुभकामना संदेशों से आप अपनी पत्नी को बता सकते हैं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। होली के ये शुभकामना संदेश और शायरी आपके वाइफ के चेहरे पर मुस्कान लाने और दिल में ढेर सारा प्यार जगाने का काम जरूर करेंगी।
