लाइफस्टाइल

Holi Shayari for Girlfriend: होली पर गर्लफ्रेंड को दें सरप्राइज, होली की रोमांटिक शायरी से जीतें महबूबा का दिल

Holi Shayari for Girlfriend in Hindi (गर्लफ्रेंड को होली कैसे विश करें), holi love shayari for girlfriend : अपने प्यार को होली की शुभकामनाएं देना हमेशा खास होता है। तो फिर देर किस बात की। यहां देखिए गर्लफ्रेंड को भेजने के लिए होली के रोमांटिक शुभकामना संदेश और शायरी। आप चाहें तो अपने प्यार के लिए ये रोमांटिक विशेज अपने सोशल मीडिया अकाउंट के स्टेटस पर भी लगा सकते हैं।

Image

होली की रोमांटिक शायरी गर्लफ्रेंड के लिए

Holi Shayari for Girlfriend in Hindi: कोई भी त्योहार हो, उसका असली मजा तो अपनों के साथ ही आता है। जब बात होली की हो तो अपनों की याद कुछ ज्यादा ही सताती है। कई बार ऐसा होता है कि हम होली पर अपने महबूब से दूर होते हैं। ऐसे में होली के रंगों को देख उनकी याद आना तो लाजमी है। दिल करता है कि कोई जादू हो जाए और हम जिन्हें चाहते हैं वो खुद रंग लिये हमारे चेहरे के सामने खड़े हो जाएं। अगर ऐसा नहीं हो पा रहा है तो परेशान ना हों। इस होली अपनी गर्लफ्रेंड को भेजें ये रोमांटिक शुभकामना शायरी, संदेश, मैसेज हिंदी में:

holi love shayari for girlfriend | Girlfriend ke liye holi shayari

1. पुरानी होली का थोड़ा सा गुलाल रखा है,

तुम्हारा इश्क़ मैंने यूं संभाल रखा है

हैप्पी होली मेरी जान

2. कोई गुलाल तुझसा नहीं,

जो चढ़ कर उतरा ही नहीं।

होली की बहुत बहुत बधाई

3. सुनो गुलाल मत खरीदना इस होली पर

तुम्हारे होंठ गुलाबी हे वही लगा देना मेरे गालो पर

हैप्पी होली डियर

4. क्या लगायें रंग होली का उनको

हमारी शायरी पढ़ के ही

उनका चेहरा गुलाल हो जाता है

Happy Holi Dear

5. मैं कितने भी रंगों में रंग जाऊं

ऐक तेरा रंग न लगे तो

जिन्दगी भी बेरंग सी लगती है

होली मुबारक लव

6. मुझ पर गिरते हैं रोज,

तेरी यादों के रंग,

मैं नहीं मानता कि

साल में एक बार होली आती है

Happy Holi My Love

7. कुछ रंग बिखरे हैं अलफाजों में,

कुछ रंग उड़ रहे एहसासों में,

हर रंग आज छू कर तुम्हें…,

घुल के समां रहे हैं मेरी सांसों में…!

होली की शुभकामनाएं जान

8. ऐक टीका गुलाल का,

अपने माथे पे सज़ा लेना.

आईने के सामने खड़े हो कर,

मेरे साथ होली मना लेना

हैप्पी होली मेरी जान

9. होली की मस्ती में

अगर तुम रंग उड़ाओ…

इक रंग मुहब्बत का

तुम उस में मिला देना…!

Happy Holi My Love

10. तुम्हारे प्यारे से चेहरे पर

हम भी रंग लगा देते,

तुम पास होते तो

हम भी होली मना लेते।

होली मुबारक डियर

11. फुर्सत मिले तो चले आओ ना मेरे पास

देखो रंग में रंगने का दिन भो आ गया

हैप्पी होली इन एडवांस मेरी जान

12. मैंने तो रंग दिया खुद को हर रंग तेरे नाम से

मेरे दिल से पूछ इश्क किसे कहते हैं

हैपी होली 2026

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article