ऑटो न्यूज़

Holi के जिद्दी रंगों से खो गई गाड़ी की चमक? अपनी कार की सफाई के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीके

Post Holi Car Wash Tips: बीते दिन पूरे देश में होली का त्योहार मनाया गया। होली के हुड़दंग में रंगों की बौछार से आपकी गाड़ी का हुलिया भी बदल गया होगा। सूखे गुलाल से लेकर पानी वाले पक्के रंगों तक आप भी अपनी कार को फिर से नया जैसा चमकाने के लिए कुछ स्मार्ट ट्रिक्स को फॉलो कर सकते हैं।

Image

होली के बाद ऐसे करें कार की सफाई (Photo: AI Generated)

Post Holi Car Wash Tips: पूरे देश में 3-4 मार्च को होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। होली रंगों का त्योहार है और इस दौरान गाड़ियों पर पड़े रंग और केमिकल गाड़ी की चमक खराब कर देते हैं। अगर आपकी गाड़ी भी होली के रंग में अपनी चमक खो चुकी है तो अब इसकी सफाई पर ध्यान देना होगा। अगर गाड़ी की समय पर सफाई न की जाए तो कार के पेंट पर दाग पड़ सकते हैं। इसलिए होली के बाद गाड़ी की सही तरीके से सफाई करना बहुत जरूरी होता है। इस आर्टिकल में होली के रंगों में रंगी गाड़ी की सफाई के ही कुछ आसान तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपनी गाड़ी को फिर से चमका सकते हैं।

सबसे पहले पानी से धोएं

होली के रंग को हटाने के लिए सबसे पहले गाड़ी को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। इससे सूखे रंग नरम हो जाते हैं और उन्हें हटाना आसान हो जाता है। कोशिश करें कि तेज प्रेशर वाले पानी का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे पेंट को नुकसान हो सकता है।

माइल्ड कार शैम्पू का इस्तेमाल

गाड़ी धोते समय सामान्य डिटर्जेंट या कपड़े धोने वाले पाउडर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसकी जगह माइल्ड कार शैम्पू का इस्तेमाल करें। यह गाड़ी के पेंट को सुरक्षित रखते हुए रंग और गंदगी को साफ करता है।

सॉफ्ट कपड़ा या स्पंज इस्तेमाल

रंग हटाने के लिए हमेशा माइक्रोफाइबर कपड़ा या सॉफ्ट स्पंज का इस्तेमाल करें। हार्ड ब्रश या खुरदरे कपड़े से रगड़ने पर गाड़ी के पेंट पर स्क्रैच आ सकते हैं।

शीशे और वाइपर की सफाई

होली के रंग अक्सर कार के शीशों और वाइपर पर भी जम जाते हैं, जिससे ड्राइविंग के दौरान विजिबिलिटी कम हो सकती है। इसलिए ग्लास क्लीनर या साफ पानी से शीशों को अच्छी तरह साफ करें।

जरूरत पड़े तो पॉलिश करवाएं

अगर रंग की वजह से गाड़ी की चमक थोड़ी कम हो गई है, तो कार पॉलिश या वैक्स करवाना अच्छा विकल्प हो सकता है। इससे गाड़ी की चमक वापस आ जाती है और पेंट भी सुरक्षित रहता है।

होली के बाद गाड़ी की सही तरीके से सफाई करना बहुत जरूरी है, क्योंकि रंगों में मौजूद केमिकल पेंट को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप अपनी कार को आसानी से साफ कर सकते हैं और उसकी चमक लंबे समय तक बरकरार रख सकते हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article