शहर

Gorakhpur News: होली जश्न के बीच रवि किशन के घर पहुंचा बंदर, सांसद ने प्रणाम कर खिलाई गुजिया; देखें Video

गोरखपुर में होली के मौके पर सांसद रवि किशन के आवास पर एक बंदर पहुंच गया। सांसद ने उसे भगवान हनुमान का स्वरूप मानकर हाथ जोड़कर प्रणाम भी किया और अपने हाथों से गुजिया खिलाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Image

गोरखपुर सांसद रवि किशन

Gorakhpur News: होली के रंग और उत्साह के बीच गोरखपुर से एक अनोखा मामला सामने आया है। सदर सांसद रवि किशन शुक्ला के आवास पर उस समय खास माहौल बन गया, जब एक बंदर अचानक वहां पहुंच गया। सांसद ने उसे श्रद्धा भाव से हाथ जोड़कर प्रणाम किया और गुजिया खिलाते भी नजर आए। यह पूरा घटनाक्रम तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सासंद की कार पर बैठा बंदर

बताया जा रहा है कि होली के मौके पर सांसद रवि किशन अपने आवास पर आए लोगों से मुलाकात कर रहे थे। इसी दौरान वहां एक बंदर अचानक आ पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बंदर पहले सांसद की कार के ऊपर बैठ गया। फिर कुछ देर बाद वह घर की दीवार पर जाकर रुक गया। अचानक बंदर के आने से वहां मौजूद लोगों में हल्की हलचल भी देखने को मिली। लेकिन सांसद रवि किशन ने बेहद शांत और सहज भाव से प्रतिक्रिया दी।

सांसद ने हनुमान स्वरूप मानकर किया प्रणाम

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सांसद हाथ जोड़कर बंदर को प्रणाम करते हैं। उन्होंने उसे भगवान हनुमान का स्वरूप मानते हुए श्रद्धा जताई। इतना ही नहीं, सांसद ने अपने हाथों से बंदर को गुजिया भी खिलाई। इसी दौरान मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा, “महादेव यहां कैसे आ गए?” उनका यह भाव और प्रतिक्रिया वहां मौजूद लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई।

यह नजारे को देख रहे कई लोगों ने इसे अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया है। जहां समर्थक इसे सांसद की आस्था और धार्मिक भावनाओं से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं कुछ लोग इसे अलग नजरिए से भी शेयर कर रहे हैं। फिलहाल यह वीडियो गोरखपुर में चर्चा का विषय बना हुआ है और होली के रंगों के बीच यह अनोखा पल लोगों के लिए खास बन गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article