टेक एंड गैजेट्स

Vi के इस प्लान के साथ फ्री मिल रहा है 75GB डेटा और 1 साल के लिए Disney+ Hotstar

  • Authored by: साकेत सिंह बघेल
  • Updated Nov 16, 2022, 04:02 PM IST

Vi अपने एक प्रीपेड प्लान के साथ ग्राहकों को 75GB डेटा और Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन दे रहा है। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में।

Image

Vi के इस प्लान के साथ फ्री मिल रहा है 75GB डेटा

Photo : iStock

देश की तीसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea (Vi) यूजर्स को एक प्रीपेड के साथ फ्री में 75GB डेटा और Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन दे रही है। इस प्रीपेड प्लान की कीमत 3,099 रुपये है। आपको बता दें ये कि एक लिमिटेड पीरियड ऑफर है। ग्राहक ऑफर का फायदा 15 नवंबर से 30 नवंबर 2022 के बीच उठा सकेंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिवाली के समय भी कुछ ऑफर कंपनी ने ग्राहकों को कुछ प्लान्स के साथ दिया था। इन प्लान्स पर भी ग्राहक ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। आइए जानते हैं इन प्लान्स के बारे में।

3,099 रुपये वाला प्लान

ये प्लान 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS के साथ आता है। साथ ही ऑफर के तहत ग्राहकों को प्लान में 75GB बोनस डेटा और एक साल के लिए Disney+ Hotstar Mobile का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इस प्लान में ग्राहकों को Vi Hero Unlimited benefits और Vi Movies & TV VIP एक्सेस भी मिलेगा। ये प्लान 365 दिन की वैलिडिटी वाला है।

1,499 रुपये वाला प्लान

ये प्लान 1.5GB डेली डेटा, रोज 100SMS और अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स के साथ आता है। ऑफर के तहत ग्राहकों को इस प्लान में 50GB बोनस डेटा मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 180 दिनों की है। इस प्लान में ग्राहकों को Vi Movies & TV VIP एक्सेस Vi हीरो अनलिमिटेड ऑफर के साथ मिलेगा।

2,899 रुपये वाला प्लान

ये प्लान 365 दिन की वैलिडिटी, 1.5GB डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और डेली 100 SMS के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को ऑफर के तहत 75GB बोनस डेटा दिया जा रहा है। एडिशनल बेनिफिट की बात करें तो ग्राहकों को Vi Movies & TV VIP का फ्री एक्सेस और Vi हीरो अनलिमिटेड ऑफर्स भी मिलेंगे।

साकेत सिंह बघेल
साकेत सिंह बघेलauthor

साकेत सिंह बघेल टाइम्स नाउ नवभारत के लिए टेक सेक्शन कवर करते हैं. इन्हें टेक कवर करते हुए करीब 5 साल हो चुके हैं। इस दौरान इन्होनें ढेरों गैजेट्स को रिव्यू करने और टेक्नोलॉजी के बारे में लिखने के साथ-साथ देशभर के कई ऑनलाइन-ऑफलाइन इवेंट्स को कवर भी किया है। एक्सपर्ट इंटरव्यूज भी किए हैं। टेक की स्टोरीज कवर करने के अलावा साकेत को फोटोग्राफी और गज़लों में भी काफी दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article