टेक एंड गैजेट्स

धांसू ब्रॉडबैंड प्लान, 499 रुपये में हाई स्पीड 3300GB डेटा, कॉलिंग भी फ्री

  • Written by: साकेत सिंह बघेल
  • Updated Nov 9, 2022, 03:49 PM IST

BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए 499 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान को पेश किया है। इस प्लान में ग्राहकों को 3300GB डेटा मिलेगा।

Image

499 रुपये में हाई स्पीड 3300GB डेटा

Photo : iStock

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने एक नए 499 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान को पेश किया है। ये जानकारी टेलीकॉमटॉक ने एक रिपोर्ट में दी है। इस प्लान का नाम Fibre Basic है और पहले ये प्लान 449 रुपये का हुआ करता था। हालांकि, 449 रुपये वाला ये प्लान अभी भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध है, लेकिन इसका नाम अब Fibre Basic Neo है। आइए जानते हैं डिटेल।

दरअसल, BSNL ने नए प्लान के लिए पुराना नाम इस्तेमाल किया है। यानी 499 रुपये वाला प्लान नया है और नाम पुराने प्लान का है। वहीं, 449 रुपये वाले पुराने प्लान के नाम को Fibre Basic से बदलकर Fibre Basic Neo कर दिया गया है। इसके बेनिफिट्स भी पहले जैसे ही हैं।

BSNL का 499 रुपये वाला प्लान

सरकारी कंपनी का 499 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान 40Mbps की स्पीड से 3300GB डेटा ऑफर करता है। इसके बाद ग्राहकों को 4Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा मिलता है। रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राहकों को इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग भी दी जाती है। BSNL द्वारा पहले महीने के बिल पर 500 रुपये तक छूट भी दी जा रही है।

BSNL का 449 रुपये वाला प्लान

कंपनी के 449 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को पहले जैसे ही बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। यानी ग्राहकों को इसमें 30Mbps की स्पीड से 3300GB डेटा मिलेगा। वहीं, लिमिट खत्म होने के बाद ग्राहकों को 4Mbps की स्पीड से अनिलिमिटेड डेटा मिलेगा। ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी इस प्लान के साथ मिलेगा। साथ ही पहले बिल में 500 रुपये तक की छूट भी मिलेगी।

साकेत सिंह बघेल
साकेत सिंह बघेलauthor

साकेत सिंह बघेल टाइम्स नाउ नवभारत के लिए टेक सेक्शन कवर करते हैं. इन्हें टेक कवर करते हुए करीब 5 साल हो चुके हैं। इस दौरान इन्होनें ढेरों गैजेट्स को रिव्यू करने और टेक्नोलॉजी के बारे में लिखने के साथ-साथ देशभर के कई ऑनलाइन-ऑफलाइन इवेंट्स को कवर भी किया है। एक्सपर्ट इंटरव्यूज भी किए हैं। टेक की स्टोरीज कवर करने के अलावा साकेत को फोटोग्राफी और गज़लों में भी काफी दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article