टेक एंड गैजेट्स

सैमसंग-गूगल के बाद अब Oppo फोन में मिलेगा AI का सपोर्ट, लॉन्च हुआ एआई सेंटर

Generative AI In Oppo Reno 11 Series: ओप्पो अपनी रेनो सीरीज को एआई से लैस करने वाली है। कंपनी ने घोषणा करते हुए कहा कि ओप्पो एआई सेंटर उसका डेडिकेटेड रिसर्च और डेवलपमेंट विंग होगा जो एआई और उसके एप्लिकेशन पर ध्यान केंद्रित करेगा।

Image

Image: Oppo China

Generative AI In Oppo Reno 11 Series: सैमसंग और गूगल के बाद अब ओप्पो भी अपने स्मार्टफोन को जेनेरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से लैस करने वाली है। कंपनी ने इसके लिए एआई सेंटर भी लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने कहा कि ओप्पो रेनो 11 सीरीज जल्द ही जेनेरेटिव एआई आधारित सुविधाओं से लैस होगी। बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में ओप्पो ने चीन में अपने ColorOS न्यू ईयर एडिशन अपडेट में कई AI फीचर्स जोड़े हैं।

Oppo Reno सीरीज में मिलेगा AI का सपोर्ट

ओप्पो अपनी रेनो सीरीज को एआई से लैस करने वाली है। कंपनी ने घोषणा करते हुए कहा कि ओप्पो एआई सेंटर उसका डेडिकेटेड रिसर्च और डेवलपमेंट विंग होगा जो एआई और उसके एप्लिकेशन पर ध्यान केंद्रित करेगा। यह ग्लोबल स्तर पर यूजर्स के लिए यूजर-सेंट्रिक एआई प्रोडक्ट और सुविधाओं की एक विस्तृत सीरीज भी लाएगा। ओप्पो ह्यूमन के एआई पिन और रैबिट आर1 के जैसे एआई हार्डवेयर लॉन्च कर सकता है।

चार चीजों पर फोकस होगा एआई-रेडी स्मार्टफोन

  • जेनेरिक एआई।
  • सेल्फ लर्निंग।
  • एआई और मल्टीमॉडल कंटेंट निर्माण क्षमताओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए कम्प्यूटेशनल रिसोर्स का उपयोग।
  • एआई स्मार्टफोन को यूजर्स के साथ-साथ उनके पर्यावरण को समझने के लिए विभिन्न सेंसर के माध्यम से रियल टाइम में निया के बारे में पता होना चाहिए।

Oppo Find X7 Series

कंपनी ने अपने स्वयं के एआई स्टैक में तेजी से काम कर रहा है। जनवरी में, ओप्पो फाइंड एक्स7 सीरीज लॉन्च की गई थी, जहां इसमें पहली बार एआई फीचर्स जोड़े गए थे। AI के पीछे के भाषा मॉडल को समझाते हुए, स्मार्टफोन निर्माता ने अपने इन-हाउस AndesGPT का उपयोग किया है जिसमें 180 बिलियन पैरामीटर शामिल हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article