टेक एंड गैजेट्स

अब कोई नहीं ले पाएगा WhatsApp DP का स्क्रीनशॉट, जान लें नया फीचर

WhatsApp Blocks Screenshots of Profile Pictures: एक बार यह फीचर के लाइव हो जाने के बाद स्क्रीनशॉट लेने का प्रयास करते समय अन्य लोगों को एक काली स्क्रीन दिखाई देगी, जिसमें एक मैसेज लिखा होगा, "ऐप प्रतिबंधों के कारण स्क्रीनशॉट नहीं ले सकते।"

Image

WhatsApp Blocks Screenshots of Profile Pictures

WhatsApp Blocks Screenshots of Profile Pictures: इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफार्म व्हाट्सएप ने एक साथ कई नए टेक्स्ट फॉर्मेटिंग ऑप्शन को ग्लोबली रोल आउट कर दिया है। साथ ही कंपनी ने बीटा टेस्टिंग के लिए प्रोफाइल पिक्चर स्क्रीनशॉट ब्लॉक को भी जारी किया है। इस फीचर के जारी होने के बाद कोई भी आपके प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट नहीं ले सकेगा। बता हैं कि यह सुविधा पहले से ही मेटा के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक में मिलती है।

चार नए टेक्स्ट फॉर्मेटिंग ऑप्शन मिले

ये नए ऑप्शन मौजूदा बोल्ड, इटैलिक, स्ट्राइकथ्रू और मोनोस्पेस फॉर्मेटिंग ऑप्शन में शामिल हो गए हैं। टेक्स्ट टूल की नई सीरीज यूजर्स को को बुलेटेड प्वाइंट और नंबर लिस्ट के साथ के साथ-साथ कोट्स के लिए दो अलग-अलग स्टाइल में मैसेज भेजने की अनुमति देगी। नया मार्कडाउन-स्टाइल सिंटेक्स एंड्रॉयड, आईओएस, वेब और मैक के लिए व्हाट्सएप पर उपलब्ध है।

ऐसे कर सकेंगे इस्तेमाल

फॉर्मेट किया गया टेक्स्ट देखने और पढ़ने में सुविधाजनक होता है। आप भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। बुलेटेड लिस्ट का उपयोग करने के लिए, यूजर्स एक नई लाइन की शुरुआत में एक हाइफन सिंबल (-) जोड़ सकते हैं। एक बार स्पेस जुड़ने के बाद, यह ऑटोमेटिक रूप से बुलेट पॉइंट में कन्वर्ट हो जाता है।

अगली लाइन पर जाने से एक और बुलेट पॉइंट जुड़ जाता है, और इसे बंद करने के लिए, बस बैकस्पेस पर टैप करना है और हो गया। वहीं नंबर लिस्ट बनाने के लिए बस लाइन की शुरुआत में नंबर एक (1) टाइप करें, उसके बाद एक पीरियड ( . ) और नंबर लिस्ट शुरू करने के लिए स्पेस दबाएं।

नहीं ले पाएंगे DP का स्क्रीनशॉट

व्हाट्सएप फीचर ट्रैकर WABetaInfo व्हाट्सएप के नए प्रोफाइल फोटो में ब्लॉक स्क्रीनशॉट फीचर की टेस्टिंग की भी जानकारी दी है। जो यूजर्स की प्रोफाइल फोटो को दूसरों द्वारा अनधिकृत स्क्रीनशॉट से सुरक्षित रखेगी। एक बार यह फीचर के लाइव हो जाने के बाद स्क्रीनशॉट लेने का प्रयास करते समय अन्य लोगों को एक काली स्क्रीन दिखाई देगी, जिसमें एक मैसेज लिखा होगा, "ऐप प्रतिबंधों के कारण स्क्रीनशॉट नहीं ले सकते।" इस फीचर को सिक्योरिटी फीचर के दौर पर पेश किया जाएगा। बता दें कि स्मार्टफोन के लिए फेसबुक ऐप पर पहले से ही यह फीचर उपलब्ध है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article