Noise ColorFit Macro SmartWatch: घरेलू स्मार्टवॉच निर्माता नॉइज ने भारत में अपनी नई नॉइज कलरफिट मैक्रो स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया है। स्मार्टवॉच को ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट के साथ 2 इंच डिस्प्ले और 7 दिनों तक का बैटरी बैकअप के साथ पेश किया गया है। स्मार्टवॉच में 200 से ज्यादा वॉच फेसेस और SpO2 जैसे स्मार्ट फिटनेस ट्रेकिंग फीचर्स मिलते हैं।
Noise ColorFit Macro: कीमत
नॉइज कलरफिट मैक्रो स्मार्टवॉच को सात कलर ऑप्शन- जेट ब्लैक, स्पेस ब्लू, मिस्ट ग्रे, क्लासिक ब्राउन, क्लासिक ब्लैक, ब्लैक लिंक और सिल्वर लिंक में पेश किया गया है। इसकी कीमत 1,499 रुपये है। स्मार्टवॉच को Amazon.in और gonoise.com से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।
Noise ColorFit Macro: खासियत
नॉइज कलरफिट मैक्रो स्मार्टवॉच में 2 इंच का टीएफटी डिस्प्ले है और यह 200 से अधिक क्लाउड-आधारित वॉच फेस सपोर्ट के साथ आता है। वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग का भी सपोर्ट है। इसके साथ आप बिना स्मार्टफोन के इस्तेमाल के भी कॉल कर सकते हैं और रिसीव भी कर सकते हैं। आप इसमें अधिकतम 8 कॉन्टैक्ट नंबर को भी सेव कर सकते हैं।
Noise ColorFit Macro: हेल्थ फीचर्स
वॉच के साथ नेविगेशन क्राउन भी मिलता है। इसके साथ ब्लूटूथ वर्जन 5.3 का सपोर्ट है और यह एंड्रॉयड और आईओएस दोनों फोन से कनेक्ट हो जाता है। हेल्थ फीचर्स की बात करें तो इसमें हार्ट रेट सेंसर और SpO2 सेंसर मिलता है। इसके साथ ही यह वियरेबल यूजर्स के स्वास्थ्य और नींद के पैटर्न पर भी नजर रख सकता है। नॉइज कलरफिट मैक्रो स्मार्टवॉच कंपनी के नॉइजफिट कंपेनियन ऐप के साथ काम करती है।
Noise ColorFit Macro: बैटरी बैकअप
स्मार्टवॉच IP68 रेटिंग के साथ आती है जो इसे डस्ट और वाटर से प्रतिरोधी बनाती है। स्मार्टवॉच 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड और एक बार चार्जिंग में 7 दिनों तक का बैटरी बैकअप मिलता है।
