टेक एंड गैजेट्स

7 मार्च को भारत में लॉन्च होगा Xiaomi 14, सैमसंग-वनप्लस को देगा टक्कर

Xiaomi 14 Set To Launch In India: Xiaomi 14 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर, 1.5K रिजॉल्यूशन वाला 6.36 इंच LTPO डिस्प्ले मिल सकता है। डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसमें 12GB तक LPDDR5 रैम और 1TB UFS 4.0 तक की स्टोरेज क्षमता मिल सकती है।

Image

Image: Xiaomi

Xiaomi 14 Set To Launch In India: स्मार्टफोन ब्रांड शाओमी ने आधिकारिक तौर पर भारत में अपने फ्लैगशिप फोन Xiaomi 14 को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। इस फोन को 7 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा। फोन का टीजर भी जारी किया गया है। बता दें कि लॉन्च से पहले ही इसके कई लीक्स निकल कर आए हैं। इसे भारत में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर, 6.36 इंच 1.5K रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले और 12 जीबी तक रैम से लैस किया जा सकता है।

Xiaomi 14 वेरियंट होगा भारत में लॉन्च

विशेष रूप से Xiaomi 14 सीरीज को 25 फरवरी को ग्लोबल मार्केट में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में पेश किया जाएगा। इसे पिछले साल अक्टूबर में चीन में पेश किया जा चुका है। अब Xiaomi 14 सीरीज को भारत सहित ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा रहा है। शाओमी 22 फरवरी को चीन में Xiaomi 14 Ultra को भी लॉन्च करने वाली है। लेकिन भारत में इस सीरीज का केवल बेस वेरियंट यानी Xiaomi 14 ही लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi 14 Ultra और Xiaomi 14 Pro मॉडल भारत के शुरुआती लॉन्च लाइनअप का हिस्सा नहीं होंगे।

Xiaomi 14: संभावित स्पेसिफिकेशन

Xiaomi 14 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर, 1.5K रिजॉल्यूशन वाला 6.36 इंच LTPO डिस्प्ले मिल सकता है। डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसमें 12GB तक LPDDR5 रैम और 1TB UFS 4.0 तक की स्टोरेज क्षमता मिल सकती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में चाइनीज वेरियंट की तरह ही Leica के साथ को-इंजीनियर्ड Xiaomi 14 का कैमरा सेंसर मिलेंगे। चीनी वर्जन में, Xiaomi 14 में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) और एक Summilux लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलता है। इसके अलावा इसमें 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर है। भारत में भी यही कैमरा सेंसर मिल सकते हैं। Xiaomi 14 में 4,610mAh, 90W फास्ट वायर चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article