स्पोर्ट्स

Badminton Asia Team Championships 2024: पीएम मोदी ने दी महिला टीम को स्वर्णिम जीत की बधाई, बताया इसे ऐतिहासिक उपलब्धि

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 18, 2024, 10:58 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीवी सिंधु की अगुवाई में भारतीय महिला टीम की बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत की बधाई दी है। पीएम ने नारी शक्ति की इस जीत को ऐतिहासिक बताया है।

Image

भारतीय महिला बैडमिंटन टीम

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम की जीत को ‘ऐतिहासिक उपलब्धि’ करार देते हुए कहा कि जिस तरह से हमारी ‘नारी शक्ति’ विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है वह अभूतपूर्व है।

पीएम ने जीत को बताया ऐतिहासिक

भारतीय महिलाओं का टीम चैंपियनशिप में यह पहला बड़ा खिताब है जिससे उसका चीन के चेंगदू में 28 अप्रैल से पांच मई तक होने वाले उबेर कप के लिए मनोबल बढ़ेगा।मोदी ने एक्स पर लिखा, 'एक ऐतिहासिक उपलब्धि। अविश्वसनीय भारतीय टीम को बधाई, जिन्होंने पहली बार बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में महिला टीम ट्रॉफी जीती है। उनकी सफलता भविष्य में कई खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। हमारी नारी शक्ति जिस प्रकार विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है, वह अभूतपूर्व है।'

पीवी सिंधू की अगवाई में रचा इतिहास

युवा अनमोल खरब ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा जिससे भारतीय महिलाओं ने रविवार को रोमांचक फाइनल में थाईलैंड को 3-2 से पराजित करके इस प्रतियोगिता में अपना पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। पीवी सिंधु की अगुवाई वाली भारतीय महिला टीम ने तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा तथा दो बार के कांस्य पदक विजेता थाईलैंड को हराया।

End of Article