स्पोर्ट्स

नीदरलैंड की फीफा विश्‍व कप में विजयी शुरूआत, कोडी गक्‍पो और डेवी क्‍लासेन रहे जीत के हीरो

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 22, 2022, 09:54 AM IST

Netherlands win over Senegal in FIFA World Cup 2022: नीदरलैंड ने फीफा विश्‍व कप में अपने अभियान की विजयी शुरूआत की है। कोडी गक्‍पो और डेवी क्‍लासेन ने आखिरी मिनटों में गोल दागकर नीदरलैंड को सेनेगल पर 2-0 की जीत दिलाई। सेनेगल की टीम ने नीदरलैंड को कड़ी टक्‍कर दी।

Image

नीदरलैंड ने सेनेगल को 2-0 से हराया

KEY HIGHLIGHTS
  • नीदरलैंड ने फीफा विश्‍व कप में सेनेगल को 2-0 से हराया
  • कोडी गक्‍पो और डेवी क्‍लासेन ने नीदरलैंड्स के लिए गोल दागे
  • सेनेगल ने नीदरलैंड को 83 मिनट तक गोल करने से वंचित रखा

दोहा: कोडी गक्पो और स्थानापन्न डेवी क्लासेन के मैच के आखिरी मिनटों में गोल के दम पर नीदरलैंड ने सोमवार को विश्व कप में सेनेगल पर 2-0 से जीत दर्ज की।

फ्रेंक डे जोंग ने मैच के 84वें मिनट में नीदरलैंड की टीम के लिए शानदार मौका बनाया, जिसे यहां के अल थुमामा स्टेडियम में गक्पो ने गोल-पोस्ट में डाल कर मुकाबले का पहला गोल किया। क्लासेन ने स्टॉपेज समय (90+8 मिनट) में टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।

मैच की शुरुआत से स्टेडियम में सेनेगल के पारंपरिक ढोल की थाप और दर्शकों की शोर गूंज रही थी, जिससे उत्साहित होकर अफ्रीका की इस टीम ने अग्रिम पंक्ति के दिग्गज सादियो माने की गैरमौजूदगी में शानदार लय में चल रही नीदरलैंड को शुरूआती 83 मिनट तक रोके रखा।

सेनेगल की अग्रिम पंक्ति ने नीदरलैंड पर कई हमले किये, लेकिन गोलकीपर एंड्रीज नोपर्ट ने राष्ट्रीय टीम के लिए अपने पहले मैच में तीन बार शानदार बचाव किया।

End of Article