स्पोर्ट्स

ENGLAND vs IRAN, FIFA World Cup: इंग्लैंड का शानदार आगाज, ईरान को 6-2 से रौंदा

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Nov 21, 2022, 09:43 PM IST

England vs Iran, FIFA World Cup 2022 Match Highlights: इंग्लैंड ने फीफा विश्व कप 2022 के अपने पहले मुकाबले में ईरान की टीम को 6-2 से करारी शिकस्त देते हुए टूर्नामेंट में विजयी आगाज किया है।

Image

इंग्लैंड ने ईरान को हराया (AP)

England vs Iran Match Highlights, FIFA World Cup 2022: इंग्लैंड और ईरान के बीच खेले गए फीफा विश्व कप 2022 कतर के मुकाबले में सोमवार को इंग्लैंड ने ईरान को 6-2 से रौंदते हुए शानदार आगाज किया। इस मैच में पूरी तरह इंग्लैंड के खिलाड़ी हावी रहे लेकिन फिर भी ईरान को दो गोल करने का मौका मिल गया।

इंग्लैंड की तरफ से इस मैच में पहला गोल बेलिंघम ने 35वें मिनट में किया। दूसरा गोल बुकायो साका ने 43वें मिनट में किया। जबकि पहला हाफ खत्म होने से ठीक पहले इंजरी टाइम में रहीम स्टर्लिंग ने तीसरा गोल दाग दिया और इंग्लैंड को 3-0 से आगे कर दिया।

दूसरे हाफ में साका ने 62वें मिनट में इंग्लैंड के लिए चौथा और अपना दूसरा गोल किया। जबकि 65वें मिनट में मेहदी तरेमी ने ईरान के लिए पहला गोल किया। कुछ ही देर बाद रेशफोर्ड ने 71वें मिनट में इंग्लैंड के लिए पांचवां गोल कर दिया। और 89वें मिनट में जैक ग्रिलिश ने छठा गोल किया। इंजरी टाइम के अंतिम क्षणों में ईरान के मेहदी तरेमी ने अपना व टीम का दूसरा गोल किया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और इंग्लैंड ने 6-2 से मैच जीत लिया।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article