स्पोर्ट्स

RECORD: क्रिस्टियानो रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर ऐसा कमाल करने वाले पहले खिलाड़ी बने

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Nov 21, 2022, 07:45 PM IST

Cristiano Ronaldo touches 500 million followers on Instagram: फुटबॉल जगत के सुपरस्टार पुर्तगाली खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर नया रिकॉर्ड बना डाला है। वो इंस्टाग्राम पर 500 मिलियन फॉलोअर्स के आंकड़े को छूने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। ये कमाल उन्होंने मंंगलवार को किया।

Image

क्रिस्टियानो रोनाल्डो (AP)

पुर्तगाल फुटबॉल टीम के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब तक फीफा विश्व कप 2022 कतर में अपना पहला मुकाबला खेलने नहीं उतरे हैं लेकिन उन्होंने उससे पहले ही एक रिकॉर्ड बना दिया है। बस फर्क इतना है कि ये रिकॉर्ड मैदान पर खेल के दौरान नहीं बल्कि सोशल मीडिया पोर्टल इंस्टाग्राम पर बनाया है। वो इंस्टाग्राम पर 500 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

हाल में मैनचेस्टर युनाइटेड को लेकर दिए एक विस्फोटक इंटरव्यू के बाद लगातार चर्चा में बने हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब कतर में हैं और फीफा विश्व कप 2022 की तैयारियों में व्यस्त हैं। इसी बीच इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स का आंकड़ा सभी हदें पार करते हुए 500 मिलियन के आंकड़े तक जा पहुंचा जो एक विश्व रिकॉर्ड भी है।

वैसे सिर्फ इंस्टाग्राम ही नहीं, बल्कि रोनाल्डो सोशल मीडिया के अन्य मंचों पर भी काफी लोकप्रिय हैं। ट्विटर पर उनके 105 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जबकि फेसबुक पर 154 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स उनके दीवाने हैं। उनके अलावा खेल जगत से लियोनेल मेस्सी, नेमार, क्रिकेटर विराट कोहली और बास्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रॉन जेम्स कुछ अन्य खिलाड़ी हैं जो भारी-भरकम फॉलोअर्स संख्या होने का दम भरते हैं।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article