क्रिकेट

IND Women vs AUS Women: भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 विश्व कप सेमीफाइनल कब व कहां देखें, यहां पर जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Feb 24, 2023, 11:42 AM IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप 2023 का सेमीफाइनल मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा, इस मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप कब और कहां देख सकते हैं, सब कुछ यहां जानिए।

Image

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टी20 विश्व कप सेमीफाइनल (ICC)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 सेमीफाइनल
  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगी टक्कर
  • फाइनल में पहुंचने से भारत एक जीत दूर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब भारतीय टीम फाइनल से बस एक जीत दूर है। लेकिन फाइनल में पहुंचने के लिए उसे टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की चुनौती से पार पाना होगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच टी20 महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक हुए मुकाबलों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को सिर्फ 7 मुकाबलों में जीत मिली है। जबकि भारतीय टीम टी20 विश्व कप इतिहास में पांच बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से पांच बार टकराई है जिसमें भारतीय टीम को सिर्फ दो बार जीत मिली है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए चुनौती आसान नहीं होने वाली है। आइए जानते हैं कि भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 विश्व कप सेमीफाइनल मुकाबले को आप कब और कहां देख सकते हैं।

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 में भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल मुकाबला कब खेला जाएगा? (India Women vs Australia Women Semi Final Match Date)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 23 फरवरी, गुरूवार को खेला जाएगा।

महिला टी20 विश्व कप 2023 में भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल मैच कहां खेला जाएगा? (India Women vs Australia Women Match Venue)

भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला टी20 विश्व कप 2023 सेमीफाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में खेला जाएगा।

महिला टी20 विश्व कप 2023 में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (Ind Women vs Aus Women Women's T20 WC Semi Final Match Time)

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरूवार को होने वाला सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से शुरू होगा।

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल मुकाबले को आप कहां देख सकते हैं? (Where to watch IND-W vs AUS-W T20 World Cup Match on TV)

महिला टी20 विश्व कप 2023 में होने वाला भारत-ऑस्ट्रेलिया पहला सेमीफाइनल मैच आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं।

महिला टी20 विश्व कप 2023 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देखें? (When and where to watch IND Women vs AUS Women T20 World Cup Semi Final Match Live streaming)

भारत और ऑस्ट्रेलियाई टीम के बीच महिला टी20 विश्व कप 2023 में खेले जाने वाले सेमीफाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी+हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article