Indian (INDW) vs Australia (AUSW) 1st semifinals Playing 11 : महिला टी20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। यह मैच गुरुवार को भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे से खेला जाएगा। महिला टी20 वर्ल्ड कप की सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया को मात देने के लिए भारत ने पूरी तरह से कमर कस ली है और हार के सिलसिले को रोकने का प्रयास करेगी। अगर इस मुकाबले में भारत जीत हासिल कर लेती है तो टीम वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में लगातार दूसरी बार पहुंचेगी।
क्रिकेट
Women's T20 World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में ये बड़े बदलाव, इनको मिली जगह
- Authored by: शेखर झा
- Updated Feb 23, 2023, 07:06 PM IST
INDW vs AUSW 1st semifinals Playing 11, Dream 11 Team Prediction : महिला टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। पांच बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए भारतीय टीम पूरी तरह से तैयार है। जानिए आज के मैच में दोनों टीमों की कैसी हो सकती है प्लेइंग-11।
रेणुका सिंह टीम की अन्य खिलाड़ियाें के साथ। (फोटो - बीसीसीआई विमेन)
Photo : Twitter
