क्रिकेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाने के बाद कप्तान धवन ने किसके सिर फोड़ा ठीकरा?

  • Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 30, 2022, 04:45 PM IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन ने युवा गेंदबाजों को हार के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए सटीक लाइन लेंथ पर गेंदबाजी करने की सीख दी है।

Image

शिखर धवन और केन विलियमसन( साभार AP)

क्राइस्टचर्च: मेजबान न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। बुधवार को क्राइस्टचर्च में खेला गया सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.3 ओवर में 219 रन का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जबाव में न्यूजीलैंड की टीम ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए थे। लेकिन बारिश की वजह से मैच को रोक देना पड़ा और उसके बाद दोबारा शुरू नहीं हो सका

युवा खिलाड़ियों को सीखनी होगी गुड लेंथ गेंदबाजी

सीरीज का पहला मैच जीतने वाली न्यूजीलैंड ने सीरीज पर 1-0 से कब्जा कर लिया। दूसरा मुकाबला भी बारिश की भेंट चढ़ गया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-1 के अंतर से सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन ने कहा, हमारी टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं, उन्हें गुड लेंथ के क्षेत्र में गेंदबाजी करना सीखना होगा। हम मैदान के छोटी बाउंड्री की तरफ रन बनाने की कोशिश कर रहे थे। हमें बड़ी साझेदारी करना सीखना होगा। खासकर तब जब मौसम खराब हो।

बांग्लादेश दौरे पर होगी विश्व कप की सही तैयारी

बांग्लादेश दौरे के बारे में धवन ने कहा, बांग्लादेश दौरे पर सभी सीनियर खिलाड़ी टीम में लौट आएंगे। इसमें आगामी विश्व कप की सही मायनों में तैयारी होगी। टीम के जूनियर खिलाड़ियों को सलाह देते हुए धवन ने कहा, उन्हें खेल की बारीकियां सीखनी होंगी। खासकर गेंदबाजों को कि कैसी पिच पर किस लेंथ पर गेंदबाजी की जाती है।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article